Move to Jagran APP

UP Chunav 2022 : सहारनपुर में कांग्रेस को फिर लगा झटका, दूसरे विधायक नरेश सैनी ने भी बदला पाला, हुए भाजपाई

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद व उनके साथ पार्टी के सहारनपुर देहात से विधायक मसूद अख्तर भी सपाई हो गए थे लेकिन बेहट विधायक नरेश सैनी ने इमरान के साथ साइकिल की सवारी नहीं की थी।

By Parveen VashishtaEdited By: Published: Wed, 12 Jan 2022 03:18 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jan 2022 03:18 PM (IST)
UP Chunav 2022 : सहारनपुर में कांग्रेस को फिर लगा झटका, दूसरे विधायक नरेश सैनी ने भी बदला पाला, हुए भाजपाई
बेहट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी भाजपा में शामिल

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। प्रदेश में विधानसभा चुनाव का एलान होने के साथ ही सियासी उठापटक तेज हो गई है। कांग्रेस के बेहट विधायक नरेश सैनी ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उनसे पूर्व दस जनवरी को राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद के साथ सहारनपुर देहात से विधायक मसूद अख्तर सपाई हो चुके हैं।

loksabha election banner

सहारनपुर में कांग्रेस के दोनों विधायक बदल चुके हैं पाला

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद के सपा में शामिल होने से पहले ही कांग्रेस को झटका लगा था। उनके साथ कांग्रेस के सहारनपुर देहात से विधायक मसूद अख्तर भी सपाई हो गए थे। कांग्रेस के बेहट विधायक नरेश सैनी ने इमरान के साथ साइकिल की सवारी नहीं की, तभी से यह माना जा रहा था कि नरेश सैनी भाजपा में शामिल होंगे। यह संभावना सही साबित हुई। नरेश सैनी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इससे कांग्रेस को सहारनपुर में बड़ी चोट मिली है। कांग्रेस ने अपने दोनों विधायकों को खो दिया है, सहारनपुर देहात से विधायक मसूद अख्तर सपाई हो गए हैं, तो नरेश सैनी भाजपाई। अब कांग्रेस को अपनी दोनों सीटों पर जीत के लिए नए सिरे से पटकथा लिखनी पड़ेगी।

सहारनपुर की सियासत में बड़ा बदलाव

पिछले कुछ दिनों से हुआ घटनाक्रम जिले की सियासत में बड़े बदलाव के संकेत दे रहा है, इससे टिकटों के वितरण को लेकर पैमाने भी बदल गए हैं। इस नए सियासी घटनाक्रम का असर निश्चित तौर पर आगामी चुनाव पर भी पड़ेगा। उधर, पड़ोसी जिले मुजफ्फरनगर की मीरापुर से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए अवतार सिंह भड़ाना बुधवार को रालोद में शामिल हो गए। अवतार सिंह भड़ाना 1999 में मेरठ लोकसभा सीट से कांग्रेस से जीते थे। वह तीन बार फरीदाबाद से सांसद रहे हैं। वह रालोद से गौतमबुद्धनगर जिले की जेवर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.