Move to Jagran APP

उत्‍तर प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बोले- संघर्ष नहीं शांति के मार्ग पर चलना होगा

भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने बिजनौर में एक कार्यक्रम के कहा कि आत्‍मनिर्भर बनने के लिए संघर्ष नहीं शांति के मार्ग पर ही चलना होगा। इससे न सिर्फ स्‍वयं का विकास होगा बल्कि प्रदेश भी आगे बढ़ेगा।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Mon, 22 Mar 2021 02:58 PM (IST)Updated: Mon, 22 Mar 2021 02:58 PM (IST)
उत्‍तर प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बोले- संघर्ष नहीं शांति के मार्ग पर चलना होगा
बिजनौर मेंं भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह।

बिजनौर, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने बिजनौर में एक कार्यक्रम के कहा कि आत्‍मनिर्भर बनने के लिए संघर्ष नहीं शांति के मार्ग पर ही चलना होगा। इससे न सिर्फ स्‍वयं का विकास होगा बल्कि प्रदेश भी आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम के दौरान उन्‍होंने यूपी सरकार के कार्यों को गिनाया। साथ ही सपा और बसपा पर जमकर हमला किया।

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह धामपुर में मुरादाबाद रोड स्थित प्रियंका माडर्न स्कूल में पहुंचे। जहां विधायक अशोक कुमार राणा के आयोजन में किसान संवाद कार्यक्रम हुआ। स्वतंत्र देव सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सपा, बसपा की पूर्व सरकारों और विपक्ष को जमकर घेरा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष केवल भ्रम फैलाकर किसानों और आम जनता को बरगला रहा है। योगी सरकार में गुंडाराज, अवैध वसूली पूरी तरह बंद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि संघर्ष नहीं केवल शांति के मार्ग पर चलकर ही देश व प्रदेश आत्मनिर्भर बन सकेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने गन्ना भुगतान, जन औषधि केंद्र, कोरोना काल में सरकार द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदम, धारा 370, प्रधानमंत्री आवास आदि विभिन्न योजनाएं गिनाईं। हालांकि इस दौरान कृषि कानूनों पर प्रदेश अध्यक्ष ने ज्यादा कुछ नहीं बोला। उन्होंने जिला बिजनौर में काष्ठ कला, यहां के खिलाड़ियों के योगदान और कृषि में योगदान आदि की भी चर्चा की। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.