UP BEd JEE 2020: बीएड परीक्षा में नई शिक्षा नीति पर सवाल के साथ पूछे गए सवालों के जाने जवाब
उप्र प्रवेश परीक्षा रविवार को हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा के साथ ही सभी तरह की आशंका पर भी विराम लग गया। मेरठ में 44 परीक्षा केंद्र पर 15 हजार 47 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
मेरठ, जेएनएन। उप्र प्रवेश परीक्षा रविवार को हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा के साथ ही सभी तरह की आशंका पर भी विराम लग गया। मेरठ में 44 परीक्षा केंद्र पर 15 हजार 47 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। करीब 80 फीसद उपस्थिति रही। इससे यह भी स्पष्ट हो गया कि अभ्यर्थियों में कोरोना से अधिक अपने भविष्य को लेकर चिंता रही। बीएड की प्रवेश परीक्षा सभी केंद्रों पर सही से हो गई, लेकिन परीक्षा केंद्रों के बाहर शारीरिक दूरी की धज्जियां भी उड़ती नजर आईं। इसी बीच इस परीक्षा में शामिल होने वालों में पूरूषों की अपेक्षा महिलाएं अव्वल रहीं।
पहले प्रश्न पत्र के सवाल
इन केंद्रों पर इनमें से नई शिक्षा नीति के साथ समाजिक ज्ञान संबंधी सवाल भी पूछे गए। पहले प्रश्पपत्र से कुछ बडे़ ही आसान प्रश्न पूछे गए थे। जिनका जवाब आप ने कभी न कभी सुना ही होगा। पहले प्रशनपत्र में समान्य ज्ञान प्रश्न पूछे गए। इसमें से कुछ सवाल इस प्रकार हैं, जैसे कितनी भाषाओं को संविधान में मान्यता मिली है, शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि कौन सी है, ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला आदि तरह के प्रश्न आए थे। इन सभी के जवाब आप यहां आसनी से जान सकते हैं। ये पहले प्रश्नपत्र के सवाल हैं।
बीएड प्रवेश परीक्षा में पूछे गए सवाल व जवाब
-भारत का पहला परमाणु रिएक्टर कौन सा है।
अप्सरा
-फिरोजशाह कोटला मैदान का नया नाम क्या है।
अरुण जेटली स्टेडियम
-शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि है।
लिवर यानी यकृत
- रेड क्रास की स्थापना किसने की।
जीन हेनरी ड्यूनेट
- भारत कितने पिनकोड क्षेत्रों में बंटा है।
नौ क्षेत्र में बंटे हैं, पिन कोड में छह अंक की संख्या होती है।
-माई कंट्री माई लाइफ के लेखक।
लाल क़ष्ण आडवाणी
-ग्रीन जज के नाम से जाने वाले न्यायाधीश
न्यायमूर्ति कुलदीप सिंह
-देवधर ट्राफी किस खेल में दी जाती है।
क्रिकेट
-कितनी भाषाओं को संविधान में मान्यता मिली है।
22
-ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला।
2000 सिडनी ओलंपिक्स में कर्णम मल्लेश्वरी ने भारत्तोलन में कांस्य पदक जीता
नई शिक्षा नीति पर भी सवाल
परीक्षार्थियों ने बताया कि पहली पाली नई शिक्षा नीति पर सवाल पूछे गए थे।
निगेटिव मार्किंग
परीक्षा में हर प्रश्न दो नंबर के रहे। इसमें एक गलत उत्तर पर एक तिहाई नंबर कट जाएंगे। बहुत से अभ्यर्थी निगेटिव मार्किंग के बावजूद सभी 200 प्रश्नों के उत्तर दिए।