UP Assembly Elections 2022 : मेरठ में कांग्रेस के भावी प्रत्याशियों से मिले नसीमुद्दीन सिद्दीकी, जानिए क्या हुई चर्चा
UP Assembly Elections 2022 उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन मतदाता जागरूकता कमेटी के अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी व मतदाता जागरूकता कमेटी के संयोजक पूर्व मंत्री सतीश शर्मा मेरठ पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व भावी प्रत्याशियों के साथ बैठक की।
मेरठ, जागरण संवाददाता। 2022 का विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश बचाने का है। प्रदेश प्रियंका वाड्रा की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा हैं। भाजपा, सपा व बसपा धर्म-जाति के नाम पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस विकास के नाम पर चुनाव लड़ रही है। यह विचार पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बुढ़ाना गेट पर पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में व्यक्त किए।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन, मतदाता जागरूकता कमेटी के अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी व मतदाता जागरूकता कमेटी के संयोजक पूर्व मंत्री सतीश शर्मा मेरठ पहुंचे। बुढ़ाना गेट पार्टी कार्यालय पर भावी विधानसभा प्रत्याशियों, एआइसीसी सदस्य, पीसीसी सदस्य, जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय बुढ़ाना गेट पर मतदाता सूची में नाम घटाने और बढ़ाने की समीक्षा व आगामी तैयारियों को लेकर चर्चा की। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि प्रियंका वाड्रा की सक्रियता ने भाजपा के कुशासन की की पोल खोल दी है।
प्रियंका की प्रतिज्ञा प्रदेश की दशा व दिशा बदल देगी : शर्मा
पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि प्रियंका वाड्रा की प्रतिज्ञा उत्तर प्रदेश की दशा व दिशा को बदल देगी। महिलाओं में 40 प्रतिशत टिकट को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व शहर अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी ने की।
बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मेरठ प्रभारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।