Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- नेहरू होते तो पशुपालन व मत्स्य पालन की स्थिति बेहद खराब होती

केंद्रीय मत्स्यपालन पशुपालन एवं डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह रविवार को मेरठ शहर में थे उन्‍होंने आय के स्रोत के लिए पशुपालन पर जोर दिया।

By Prem BhattEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 11:49 AM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 02:37 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- नेहरू होते तो पशुपालन व मत्स्य पालन की स्थिति बेहद खराब होती
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- नेहरू होते तो पशुपालन व मत्स्य पालन की स्थिति बेहद खराब होती

मेरठ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय पशुपालन, डेयरी व मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह देश को तोडऩे की हरकत करने वालों को लगातार आगाह करते रहते हैं। मेरठ में मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को मेरठ जिला सहकारी बैंक के भवन का लोकार्पण किया। उनके साथ मेरठ से भाजपा के सांसद राजेंद्र अग्रवाल व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी थे। 

loksabha election banner

बिहार के बेगूसराय से भाजपा के सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में कुछ लोग भारत को तोडऩा चाहते हैं। ऐसी हालत में देश के लोगों को इनसे सचेत रहना होगा, जिससे देश विकास के मार्ग पर चलता रहे। मंत्री गिरिराज सिंह के निशाने पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू भी रहे। उन्होंने कहा कि देश में नेहरू अगर लम्बे समय तक होते तो यहां पर पशुपालन और मत्स्य पालन जैसे उद्यम की स्थिति काफी खराब होती। उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति के पथ पर है। अब तो आप चार जानवर पालिए और इनके गोबर व गोमूत्र से वर्ष भर में करीब 20 लाख रुपये कमाइए। मेरे इस कथन पर लोग कहेंगे गिरिराज पागल है लेकिन एक किलो गोबर से भी 20 रुपये कमाए जा सकते हैं। दूध का मुनाफा तो अलग है। जानवर पालने में बड़ा रोजगार है। दूध की जरूरत बहुत है।

उन्होंने कहा कि देश में भोजन सब चाहते हैं लेकिन खेती कोई नहीं करना चाहता। आज खेती मुनाफे का सौदा नहीं रह गया है, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार इसी खेती को मुनाफे की ओर ले जाने को प्रयासरत है। भविष्य में जो अन्न उगाएगा लोग अब उसी के इर्द गिर्द लोग रहेंगे। गिरिराज सिंह ने कहा कि सहकारी बैंक किसानों को लाभांश के रूप में कटिया और बछिया दें। बेटी की शादी के लिए एफडी करा कर दें। 

जेपी नड्डा ने गिरिराज सिंह को किया तलब

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह को समन भेजा है। गिरिराज सिंह को विवादित बयानों की वजह से पार्टी की तरफ से यह समन भेजा गया है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के देवबंद में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दारुल उलूम को आतंक की गंगोत्री कहा था। इसके साथ ही मुस्लिम राष्ट्र बनाने की साजिश का इशारा भी किया था। जेपी नड्डा ने गिरिराज सिंह को बेवजह बयानबाजी से बचने को कहा है। उन्होंने गिरिराज के बयानों पर आपत्ति जताई है। जेपी नड्डा ने गिरिराज सिंह को बेवजह बयानबाजी से बचने को कहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.