Move to Jagran APP

प्रापर्टी के विवाद में चाचा को गोली मारी

प्रापर्टी के विवाद में भतीजे ने चाचा को गोली मार दी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 09:45 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 09:45 PM (IST)
प्रापर्टी के विवाद में चाचा को गोली मारी
प्रापर्टी के विवाद में चाचा को गोली मारी

मेरठ, जेएनएन। प्रापर्टी के विवाद में भतीजे ने चाचा को गोली मार दी। आसपास के लोगों ने आरोपित को पकड़कर धुन दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मौके से घायल का बड़ा भाई और एक अन्य भतीजा फरार हो गए।

loksabha election banner

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद मीनार मस्जिद निवासी सलीम का अपने बड़े भाई शकील निवासी अहमद नगर से प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। शकील का कहना है कि बंटवारे में उसे इस्लामाबाद वाले घर में हिस्सा नहीं मिला है। इसको लेकर पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट और फायरिग हो चुकी है। शनिवार दोपहर सलीम घर के पास स्थित अपनी पावरलूम फैक्ट्री में मौजूद था। आरोप है कि तभी शकील अपने बेटे नदीम और मुजम्मिल के साथ पहुंच गया और गाली-गलौज होने लगी। विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि मुजम्मिल ने तमंचे से चाचा पर गोली चला दी, जो उनकी जांघ में लग गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपित हवाई फायरिग करते हुए भागने लगे। लोगों ने मुजम्मिल को दबोच लिया और पिता-पुत्र फरार हो गए। पकड़े गए युवक की लोगों ने जमकर धुनाई की। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। थाना प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया कि प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। फरार पिता-पुत्र को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.