दो बार से विधायक संगीत की घट गई चल-अचल संपत्ति
सरधना विधानसभा से दो बार विधायक संगीत सोम इस दौरान व्यापारी के साथ-साथ किसान भी हो गए। इसके बावजूद उनकी सालाना आमदनी कम हो गई।

मेरठ, जेएनएन। सरधना विधानसभा से दो बार विधायक संगीत सोम इस दौरान व्यापारी के साथ-साथ किसान भी हो गए। इसके बावजूद उनकी सालाना आमदनी कम हो गई। यहां तक कि उनकी चल-अचल संपत्ति भी कम हो गई। विधायक और उनकी पत्नी के पास एक-एक कार ही है। संगीत सोम और उनकी पत्नी दोनों की आयकर विवरणी के मुताबिक वर्ष 2014-15 में दोनों की कुल सालाना आय 70.29 लाख थी। शुक्रवार को नामांकन पत्र के साथ सौंपे शपथपत्र में उन्होंने वित्तीय वर्ष 2019-20 में अपनी आय मात्र 15.18 लाख तथा पत्नी की आय 10.23 लाख बताई। दोनों की कुल वार्षिक आय 25.41 है जो कि पूर्व आय से काफी कम है। संगीत सोम की चल संपत्ति 52 लाख कम हो गई। यह 2.47 करोड़ से घटकर 1.95 करोड़ रह गई। जबकि उनकी पत्नी की चल संपत्ति 33 लाख से बढ़कर 1.54 करोड़ हो गई। संगीत सोम की अचल संपत्ति भी 91.22 करोड़ से कम होकर 12 करोड़ रह गई। जबकि उनकी पत्नी की अचल संपत्ति 17 से 18 करोड़ हो गई। पति-पत्नी के पास क्रमश: मर्सिडीज और क्रेटा कार हैं। वर्ष 2017 में उनके खिलाफ सात मुकदमे थे। वर्ष 2022 में भी उनके विरुद्ध सात मामले विचाराधीन हैं। शहर विधायक के साथ उनके परिवार की बढ़ी संपत्ति
विधायक बनने से पहले वित्तीय वर्ष 2015-16 में शहर विधायक रफीक अंसारी और उनकी पत्नी दोनों की वार्षिक आय मात्र 5.16 लाख रुपये थी। शुक्रवार को नामांकन पत्र के साथ उपलब्ध कराए गए शपथपत्र के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2020-21 में दोनों की वार्षिक आय 22.62 लाख हो गई। अकेले रफीक अंसारी की आय 19.47 लाख रही। रफीक अंसारी के पास 20 हजार नगद रुपया था जो कि अब 11.70 लाख है। उनकी पत्नी के पास नकदी 12 हजार से बढ़कर 75 हजार हो गई है। यह नकदी ही उनकी कुल चल संपत्ति है। जबकि उनकी पत्नी की चल संपत्ति 7 लाख से बढ़कर दस लाख हो गई। रफीक अंसारी ने इस दौरान कोई अचल संपत्ति नहीं खरीदी लेकिन उनकी पत्नी और दो बच्चों की अचल संपत्ति 63 लाख से बढ़कर 97 लाख हो गई। पांच साल में उन्होंने बच्चों के नाम एक मकान खरीदा। जिसकी कीमत 19.14 लाख है। रफीक अंसारी अब भी बिना कार वाले हैं। विधायक बनने से पहले उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं था लेकिन अब उनके खिलाफ एक मुकदमा विचाराधीन है। ----------------------------- पांच साल में बदले हालात
विधानसभा : मेरठ शहर
रफीक अंसारी सपा वर्ष 2017 वर्ष 2022
शिक्षा- कक्षा आठवी पास पूर्व स्थिति
लंबित आपराधिक मामले 00 01
प्रत्याशी के पास नकदी 20,000 11.70 लाख
पत्नी के पास नकदी 12,000 75,000
अन्य आश्रितों के पास नकदी 00.00 1.35 लाख
प्रत्याशी के पास कार कोई नहीं कोई नहीं
पत्नी के पास कार कोई नहीं कोई नहीं
प्रत्याशी के पास हथियार कोई नहीं कोई नहीं
पत्नी के पास हथियार कोई नहीं कोई नहीं
प्रत्याशी की कुल चल संपत्ति 1.33 लाख 11.70 लाख
पत्नी की कुल चल संपत्ति 7.62 लाख 10.25 लाख
प्रत्याशी की अचल संपत्ति कोई नहीं कोई नहीं
पत्नी की अचल संपत्ति 63.30 लाख 97.14 लाख
अन्य आश्रितों की अचल संपत्ति 00.00 19.14 लाख
व्यवसाय व्यापार व्यापार
----------------------
विधानसभा : सरधना
संगीत सोम भाजपा वर्ष 2017 वर्ष 2022
शिक्षा- इंटर पूर्व स्थिति
लंबित आपराधिक मामले 07 (एक में दोषमुक्त) 07
प्रत्याशी के पास नकदी 1.05 लाख 1.25 लाख
पत्नी के पास नकदी 50,000 60,000
प्रत्याशी के पास कार मर्सिडीज एक पूर्व स्थिति
पत्नी के पास कार क्रेटा पूर्व स्थिति
प्रत्याशी के पास हथियार कोई नहीं अंकित नहीं
पत्नी के पास हथियार कोई नहीं अंकित नहीं
प्रत्याशी की कुल चल संपत्ति 2.47 करोड़ 1.95 करोड़
पत्नी की कुल चल संपत्ति 32.89 लाख 1.54 करोड़
प्रत्याशी की अचल संपत्ति 91.22 करोड़ 11.90 करोड़
पत्नी की अचल संपत्ति 17.04 करोड़ 18.03 करोड़
व्यवसाय व्यापार व्यापार और कृषि
Edited By Jagran