बागपत में एक किशोरी समेत दो महिला से छेड़छाड़, एक आरोपित गिरफ्तार
बागपत कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी समेत दो महिला से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट की। पुलिस से घटनाओं की शिकायत की गई। वहीं पुलिस ने किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोपित युवक को गिरफ्तार किया।
बागपत, जेएनएन। कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी समेत दो महिला से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट की। पुलिस से घटनाओं की शिकायत की गई। वहीं पुलिस ने किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोपित युवक को गिरफ्तार किया।
यह है मामला
बागपत कोतवाली क्षेत्र एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी गत दो जून की दोपहर करीब दो बजे घर पर कार्य कर रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने मकान में पहुंचकर बेटी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। शोर शराबा होने पर आस-पड़ोस के लोग एकत्र हुए, तो आरोपित युवक जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया।
महिला ने पुलिस से अपनी बेटी की सुरक्षा और आरोपित युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग है। इसके अलावा क्षेत्र के एक कस्बा के व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ की। आपत्ति करने पर गाली-गलौज व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना की पुलिस से शिकायत की गई।
उधर कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही का कहना है कि दोनों घटनाओं का मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोपित युवक को गिरफ्तार किया गया है।