मेरठ में समझौते को आई महिला को दिया तीन तलाक, इस वारदात को भी दिया अंजाम
मेरठ निवासी सोफिया ने बताया कि सात माह पहले उसकी शादी मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। कुछ दिनों बाद ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा था। कई बार दोनों पक्षों की पंचायत भी हुई लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

मेरठ, जागरण संवाददाता। शादी के सात माह के भीतर ही नवविवाहिता की ङ्क्षजदगी दुश्वार हो गई। दहेज के लिए उसका उत्पीडऩ शुरू हो गया। पीडि़ता ने परिवार परामर्श केंद्र का सहारा लिया तो पति ने वहीं तीन तलाक दे दिया। घर जाते वक्त पति ने साथियों के साथ मिलकर पत्नी और सास पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कराया। पीडि़ता ने तहरीर दे दी है।
यह है मामला
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी सोफिया ने बताया कि सात माह पहले उसकी शादी मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी जावेद से हुई थी। कुछ दिनों बाद ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा था। कई बार दोनों पक्षों की पंचायत भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। आरोप है कि पति और ससुरालियों ने पिटाई कर घर से निकाल दिया था। उसने पुलिस से शिकायत की तो मामले को परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया गया था। बुधवार को दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया गया था।
विवाहिता ने बताया कि पति ने कहासुनी कर दी। विरोध करने पर तीन तलाक दे दिया। इसके बाद वह अपनी मां नफीसा के साथ घर जा रही थी। जैसे ही वह हापुड़ अड्डा चौराहे पर पहुंचीं तो पति और उसके चार-पांच साथी भी आ गए। उन्होंने रास्ता रोकर अभद्रता कर दी। विरोध करने पर हमला बोल दिया। आसपास के लोग बीच-बचाव के लिए दौड़े तो आरोपित धमकी देते हुए भाग गए। पीडि़ता ने लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Edited By Parveen Vashishta