Move to Jagran APP

सिटी स्टेशन पर सौ फुट ऊंचा लगा तिरंगा क्षतिग्रस्त, स्टेशन अधीक्षक ने उतरवाया Meerut News

मेरठ में सिटी स्टेशन पर सौ फीट ऊंचाई पर लगा तिरंगा क्षतिग्रस्त हो गया। काफी दिनों से तिरंगा क्षतिग्रस्त था। क्षेत्रवासियों ने इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक को भी दी थी। मगर कुछ नहीं हुआ। शनिवार को यह तिरंगा उतरवा लिया गया।

By Prem BhattEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 02:18 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 02:18 PM (IST)
सिटी स्टेशन पर सौ फीट ऊंचाई पर लगा तिरंगा क्षतिग्रस्त होने उतरवा लिया गया।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ में सिटी स्टेशन पर सौ फीट ऊंचाई पर लगा तिरंगा क्षतिग्रस्त हो गया। काफी दिनों से तिरंगा क्षतिग्रस्त था। क्षेत्रवासियों ने इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक को भी दी थी। मगर कुछ नहीं हुआ। शनिवार को भाजपा नेता ने स्टेशन अधीक्षक से फोन पर बात कर क्षतिग्रस्त तिरंगे को उतरवाकर दूसरा तिरंगा लगवाने की बात कही। जिसके बाद रेल कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त तिरंगे को उतार दिया।

loksabha election banner

सिटी स्टेशन परिसर में रेलवे की इंजीनियरिंग सेल की ओर से करीब सौ फीट ऊंचा लोहे के पोल पर तिरंगा फहराया गया था। तेज हवा और धूल की वजह से तिरंगा का रंग मटमैला व किनारे फट चुके थे। तिरंगे को फटा हुआ देख क्षेत्रवासी और स्टेशन के आसपास के दुकानदारों ने स्टेशन अधीक्षक को इसकी जानकारी दी। बताया जाता है कि कई दिनों से तिरंगा फटा लगा हुआ था। शनिवार को भाजपा नेता विशाल भारद्वाज ने फोन कर इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक को दी।

साथ ही दूसरा नया तिरंगा लगवाने को कहा। थोड़ी देर बाद ही फटे तिरंगे को उतार दिया गया। इस प्रकरण में सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह का कहना है कि इंजीनियरिंग सेल की ओर से यह तिरंगा लगाया गया था। तेज हवा की वजह से तिरंगा क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसे उतार दिया गया है। जल्द ही नया तिरंगा लगा दिया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.