आजाद हिंद फौज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महेंद्र पाल सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि Meerut News
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद के तत्वाधान में मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित चेंबर ऑफ कॉमर्स में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ रहे आजाद हिंद फौज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिवंगत लेफ्टिनेंट महेंद्र पाल सिंह चौहान की स्मृति में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ।
मेरठ, जेएनएन। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद के तत्वाधान में मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित चेंबर ऑफ कॉमर्स में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ रहे आजाद हिंद फौज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिवंगत लेफ्टिनेंट महेंद्र पाल सिंह चौहान की स्मृति में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आरंभ सोफिया स्कूल की कसक ने वंदे मातरम गाकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद की वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कुमारी ने की जबकि संचालन प्रियंका चौहान द्वारा हुआ। कार्यक्रम के दौरान ज्ञानोदय संस्था और ब्लॉसम स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां पेश की, जिसे देख कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों खूब तालियां बजाई। कवियत्री शुभम त्यागी को मिशन शक्ति के तहत लेफ्टिनेंट महेंद्र पाल सिंह चौहान अवार्ड 2021 से अलंकृत किया गया। कवियत्री द्वारा किए गए का पाठ को सुनकर कार्यक्रम में मौजूद हर व्यक्ति मंत्रमुग्ध हो गया। इस दौरान कई अन्य बच्चों ने भारत के महान विभूतियों जैसे अमर शहीद भगत सिंह, वीरांगना लक्ष्मीबाई, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आज की वेशभूषा में प्रस्तुतियां पेश की।