सीसीएसयू में स्वामी विवेकानंद को दी गई दीपांजलि
यूनिवर्सल वेलफेयर फाउंडेशन ने सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर सीसीएसयू परिसर में बनी उनकी प्रतिमा के समक्ष दीपांजलि कार्यक्रम आयोजित किया।
मेरठ, जेएनएन। यूनिवर्सल वेलफेयर फाउंडेशन ने सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर सीसीएसयू परिसर में बनी उनकी प्रतिमा के समक्ष दीपांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर उन्हें नमन किया। इस दौरान विवि के प्रोफेसर व छात्र-छात्राओं ने भी दीपांजलि दी। विवि. के शिक्षा शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष जेएस भारद्वाज, भौतिक विज्ञान विभाग के वीर पाल सिंह, वनस्पति विज्ञान विभाग के रूप नारायण, एबीवीपी महानगर अध्यक्ष अंशु शर्मा व कार्यक्रम आयोजक मनोज प्रताप मौजूद रहे।
परमात्मा के बाद सफाई है सबसे महत्वपूर्ण
शुभकामना बैंकट हाल में महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि गीता की दिव्यता को अनुभव करने वाले भक्तों की समस्याओं का स्वत: ही समाधान हो जाता है। इसका स्वाध्याय रूपी यज्ञ उपयोगी और लाभदायक है। कहा युद्ध के मैदान में भगवान श्री कृष्ण के श्रीमुख से गीता का अवतरण हुआ। गीता को जीवन का गीत बनाने का आह्वान किया। महाराज ने कहा कि गीता में भगवान ने प्रकृति के एक अंग वर्षा को समाहित किया है। हमारे जीवन में वर्षा का अत्यधिक महत्व है। स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि परमात्मा के बाद दूसरा स्थान स्वच्छता और सफाई का है। प्रभु भक्ति दो, प्रभु शक्ति दो, हर पल में हो सुमिरन तेरा आदि भजन सुना कर महाराज ने माहौल भक्ति रस से सराबोर कर दिया। मुकेश तनेजा ने दीप प्रज्वलित कर कथा का आरंभ किया। गजेश छाबड़ा ने माल्यार्पण किया। संचालन मनीष शर्मा ने किया। आयोजक श्री कृष्ण कृपा मंडल के सुशील गांधी, सुरेंद्र आहूजा, राजीव खुराना, अनिल धूपड़, विनोद कौशिक, योगेश धीर, कौशल वत्स आदि मौजूद रहे।