Move to Jagran APP

सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: मार्निंग वाक पर निकले चार दोस्‍तों के लिए आफत बनकर आई तेज रफ्तार कार, एक की मौत- तीन गंभीर

उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर जिलें के नकुड़ में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मोर्निंग वाक के लिए चार दोस्‍त एक साथ निकले थे। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने युवकों को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। इसमें एक की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर हैं।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Sat, 17 Jul 2021 11:18 AM (IST)Updated: Sat, 17 Jul 2021 11:19 AM (IST)
सहारनपुर में तेज रफ्तार कार ने चार को मारी टक्‍कर।

सहारनपुर, जेएनएन। Saharanpur Accident News: उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर जिलें के नकुड़ में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मोर्निंग वाक के लिए चार दोस्‍त एक साथ निकले थे। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने युवकों को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। इसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर घायल हो गए हैं। हादसे को देखकर मौके पर पहुंचे लोगों में हड़कंप मच गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस को लोगों ने हादसे की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं मृतक युवक के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

loksabha election banner

शनिवार की सुबह करीब पांच बजे मौहल्ला महादेव के चार दोस्‍त घूमने निकले थे। चारों दोस्‍त मस्‍ती मजाक करते हुए, सुबह की सैर का आनंद ले रहे थे। लेकिन उन्‍हें क्‍या पता था कि पीछे से आ रही कार उनके लिए मौत का पैगाम लेकर आएगी। इनकी सैर का कुछ ही समय बीता था और ये जैसे ही गांधीनगर कालोनी के स्थित म्हाडी के सामने पहुंचे थे कि तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार की कार ने चारों युवकों को रौंदते हुए फरार हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में ईशु 18वर्ष पुत्र राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ में चल रहे आकाश, प्रियांश व अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गए। 

परिवार में पसरा मातम 

सूचना पर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इन तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है, युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। बताया जा रहा है कि ये दो भाई थे। वहीं घायलों के परिजन भी परेशान हैं। कोतवाल बबलू कुमार वर्मा ने बताया कि टक्कर मारकर फरार हुए वाहन को पुलिस तलाश रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.