Top Meerut News of the day,6th December 2019: एसएसपी ऑफिस पर आात्मदाह का प्रयास, दुष्कर्म पीड़िता ने मांगी इच्छा मृत्यु, एंबुलेंस में हुई डिलीवरी, पिता ने दिखाई हैवानियत
नजीबाबाद क्षेत्र में एक पिता अपनी युवा पुत्री से पांच साल तक दुष्कर्म करता रहा। शादी के बाद भी अश्लील हरकतें बंद नहीं कीं। आखिरकार पुत्री ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
मेरठ, जेएनएन। हस्तिनापुर की रहने वाली महिला से दुष्कर्म के आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी आफिस में आत्मदाह का प्रयास किया। वहीं बहसूमा क्षेत्र की एक दुष्कर्म पीडि़ता ने कमिश्नर कार्यालय के सामने इच्छा मृत्यु मांगी। दूसरी ओर शामली में जाम में फंसी एंबुलेंस में महिला की डिलीवरी हो गई। बिजनौर नजीबाबाद क्षेत्र में एक पिता अपनी युवा पुत्री से पांच साल तक दुष्कर्म करता रहा।
महिला ने एसएसपी आफिस में किया आत्मदाह का प्रयास
मेरठ हस्तिनापुर की रहने वाली महिला से दुष्कर्म के आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी आफिस में आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस का कहना था कि जांच में आरोप फर्जी पाया गया जिस पर मुकदमा एक्स्पंज कर दिया गया था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पति की हत्या में महिला 3 माह पहले प्रेमी के संग जेल भी गई थी। प्रेमी की तलाश जारी।
दुष्कर्म पीड़िता ने मांगी इच्छा मृत्यु
मेरठ बहसूमा क्षेत्र की एक दुष्कर्म पीडि़ता ने कमिश्नर कार्यालय के सामने इच्छा मृत्यु मांगी। उसका कहना है कि दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला ने आरोपित के साथ कोर्ट मैरिज की थी उसके बाद ससुराल में उसके साथ रही। विवाद होने पर दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। आरोपित को धरपकड़ के लिए एसएसपी ने एसओ को आदेश दिए हैं।
जाम के कारण एंबुलेंस में हुई डिलीवरी
शामली क्षेत्र के गांव कसेरवा खुर्द निवासी महिला के परिजनों ने प्रसव पीड़ा होने पर 102 एंबुलेंस पर कॉल किया। एंबुलेंस से महिला को शामली सीएचसी लाया जा रहा था। विजय चौक के पास जाम लगा हुआ था और एंबुलेंस जाम में फंस गई। एंबुलेंस में आशा मौजूद थी और इसमें ही महिला की डिलीवरी करानी पड़ी। इसके बाद सीएचसी में जच्चा-बच्चा का चेकअप हुआ। दोनों स्वस्थ हैं।
बेटी से पांच साल तक करता रहा दुष्कर्म
बिजनौर नजीबाबाद क्षेत्र में एक पिता अपनी युवा पुत्री से पांच साल तक दुष्कर्म करता रहा। शादी के बाद भी अश्लील हरकतें बंद नहीं कीं। आखिरकार पुत्री ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।