Top Meerut News of the day, 1st August 2019: विपिन सोढ़ी बने कैंटबोर्ड उपाध्यक्ष, पिता ने बच्ची को बेचा, किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पत्नी की मौत पर पति ने लगाई फांसी
विपिन सोढ़ी कैंटबोर्ड के नौंवे उपाध्यक्ष बने। डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर अनिल सूद ने उन्हें बधाई दी। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।
By Taruna TayalEdited By: Published: Thu, 01 Aug 2019 05:33 PM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2019 05:33 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। विपिन सोढ़ी कैंटबोर्ड के नौंवे उपाध्यक्ष बने। डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर अनिल सूद ने उन्हें बधाई दी। बिजनौर में एक पिता ने अपनी दो साल की बच्ची का सौदा कर दिया। नानी ने बच्ची के पिता पर बेचने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं बागपत में गोबर डालने गईं एक किशोरी के साथ गांव के एक युवक और उसके साले ने दुष्कर्म किया। सरधना में पत्नी की मौत के बाद पति ने भी फांसी लगाकर जान दे दी।
वीना वाधवा हटीं, विपिन सोढ़ी बने कैंटबोर्ड उपाध्यक्ष
विपिन सोढ़ी कैंटबोर्ड के नौंवे उपाध्यक्ष बने। डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर अनिल सूद ने उन्हें बधाई दी। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।
पिता ने दो साल की बच्ची को बेचा, नानी ने दी तहरीर
बिजनौर में नहटौर थाना क्षेत्र के गांव बैरमनगर में एक पिता ने अपनी दो साल की बच्ची का सौदा कर दिया। नानी ने बच्ची के पिता पर बेचने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। बच्ची के पिता ने उसे गोद देने की बात कही है। मां की मौत के बाद से बच्ची अपनी नानी के यहां रह रही थी। बच्ची को धामपुर के गांव जोगीपुरा के एक व्यक्ति को बेचा है।
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
बागपत में बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में गोबर डालने गईं एक किशोरी के साथ गांव के एक युवक और उसके साले ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपितों ने पीडि़त किशोरी को भी घायल कर दिया। किशोरी ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपित समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पत्नी की मौत के बाद पति ने फांसी लगाकर जान दी
सरधना के मोहल्ला कुम्हारन में बुधवार रात कोमल की किसी जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद पति ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। बागपत की कोमल की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व सरधना में सचिन से हुई थी। कोमल को डेढ़ वर्ष की बेटी है।
50 हजारी विजय धामा की गिरफ्तारी को लेकर पीड़ित परिवार का गुस्सा फूट पड़ा
पीड़ित परिवार ने धरना देकर सरधना विधायक संगीत सोम पर सेटिंग से गिरफ्तारी करने के आरोप लगाए। साथ ही विजय धामा को बाहर की जेल में शिफ्ट करने की मांग उठाई। बता दें कि जिपं चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रहे विजय धामा ने बली गांव में प्रधान के पुत्र की हत्या कर दी थी। धामा को पुलिस ने एक दिन पूर्व दिल्ली के साकेत से गिरफ्तार किया था।
सर्राफ की दुकान से 22 लाख का सोना चोरी
मेरठ में देहली गेट के वैली बाजार में सराफा बाजार स्थित अशोक पंवार की दुकान से करीब 22 लाख का सोना चोरी कर लिया गया। मास्टर-चाबी से दुकान का ताला खोलकर घटना को अंजाम दिया गया। व्यापारियों ने किया हंगामा। सीसीटीवी में एक बदमाश का चेहरा नजर आया। सर्राफ ने दी तहरीर।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें