आजादी में महापुरुषों के योगदान को बताया
आरएसएस की महिला शाखा राष्ट्र सेविका समिति की महानगर इकाई ने शनिवार को शहर के
मेरठ, जेएनएन। आरएसएस की महिला शाखा राष्ट्र सेविका समिति की महानगर इकाई ने शनिवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर आजादी का 75वां अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम किए। जिसका शीर्षक स्वाधीनता से स्वतंत्रता की ओर रहा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज को आजादी में महापुरुषों के योगदान के बारे में बताया।
शनिवार को समिति की अलग-अलग टोलियों ने चार स्थानों पर स्वाधीनता से स्वतंत्रता की ओर कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें दो कार्यक्रम लोहिया नगर व एक-एक कार्यक्रम मोहनपुरी व बागपत रोड स्थित ऋषिनगर में हुआ। लोहिया नगर में पुलिस एन्क्लेव में आयोजित कार्यक्रम में समिति की महानगर सह संपर्क प्रमुख वर्षा त्यागी, विभाग प्रचारिका अलका, पारुल, सुमन जैन आदि ने लोगों को देश की आजादी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीरांगनाओं के योगदान के बारे में बताया। आजादी को लेकर चले लंबे संघर्ष की वीर गाथा का बखान किया। जिससे समाज आजादी के असल मायने समझ सकें।
सलाद प्रतियोगिता में सुमन ने मारी बाजी : हरियाली क्लब की मासिक सभा शनिवार को साकेत स्थित कृष्णा सहाय जूनियर हाई स्कूल में हुई। सभा की शुरुआत महिलाओं ने इतनी शक्ति हमें देना दाता प्रार्थना से की। क्लब की अध्यक्ष सुनीता ने टीम की सदस्यों को सर्दी के मौसम में लगाने वाले पौधों के बारे में बताया। इसके बाद महिलाओं ने सलाद प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें सुमन प्रथम, मीनू अरोड़ा दूसरे और ज्योति तीसरे स्थान पर रहीं। महिलाओं ने धूप में स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाते हुए रोचक खेल और नृत्य भी किया। इस दौरान मनीषा, रेनू, पारूल, श्रुति, अंशु और वंदना भी उपस्थित रही।