Weather Alert : आज पारा बढ़ा रहेगा लेकिन गर्मी से राहत के लिए तीन और करिए इंतजार
भीषण गर्मी ङोल रहे लोगों को बीती रात सुहाने मौसम का अहसास हुआ। सुबह होते-होते तेज धूप ने अपना असर दिखाया लेकिन तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहा।
By Ashu SinghEdited By: Published: Thu, 13 Jun 2019 11:15 AM (IST)Updated: Thu, 13 Jun 2019 11:15 AM (IST)
मेरठ,जेएनएन। भीषण गर्मी ङोल रहे जनपद वासियों को बीती रात सुहाने मौसम का अहसास हुआ। हालांकि सुबह होते-होते तेज धूप ने अपना असर दिखाया लेकिन तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहा। मौसम विदें के अनुसार आज से तापमान में फिर से बढ़ेगा। 16 जून से मौसम फिर से करवट लेगा। गुरुवार को सुबह से ही धूल भरी तेज हवाओं के झोंके लोगों को परेशान करते रहे।
रात में भी अंधड़ का सिलसिला
मौसम विभाग ने बीती रात 0.4 एमएम बारिश रिकार्ड की है। आंधी बारिश के बाद रात के तापमान में एकदम से 3.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सुबह तक गर्मी से राहत रही। बुधवार को दिन में कई बार तेज हवाओं के झोंके आए। दोपहर में चिलचिलाती धूप ने रात को मिली राहत को काफूर कर दिया। आग बरसाती गर्मी के सामने लोग पस्त नजर आए। रात में भी अंधड़ का सिलसिला जारी रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 39.2 रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।
17 दिन बाद भीगी मेरठ की धरती
जून में मेरठ में ठीकठाक बारिश होती है। बीच बीच में बारिश होने से गर्मी से लोगों को राहत मिलती रहती है। लेकिन इस बार जून में लगातार पारा 40 के पार बना हुआ है। प्री मानसून बारिश पूरी तरह नदारद है। मंगलवार की रात हुई बारिश 17 दिन बाद हुई है। इसके पहले 25 मई को भी केवल 0.2 एमएम बारिश हुई थी। लगातार पड़ रही गर्मी से क्षेत्रवासी हलकान हैं। पांच जून से लगातार अधिकतम पारा 41 से अधिक चल रहा है।
15 को सक्रिय होगा नया पश्चिम विक्षोभ
बुधवार को एक सप्ताह से हीट वेव की गिरफ्त में चल रहे जनपद को मामूली राहत मिली। अधिकतम तापमान 40 से कम दर्ज किया गया है। सरदार पटेल कृषि विवि के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि गुरुवार को तड़के सुबह के समय आंधी की संभावना है। दोपहर तक मौसम साफ हो जाएगा। 15 को नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे आंधी और बारिश की संभावना है। जिसके बाद तापमान में कमी होगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें