Move to Jagran APP

Today In Meerut: प्रियंका वाड्रा का मेरठ में होगा स्‍वागत, मुजफ्फरनगर में सभा को करेंगी संबोधित

मेरठ शहर में आज कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा का आगमन होगा। वे मुजफ्फरनगर जाते समय यहां से गुजरेंगी। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भूड़बराल चौराहा पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी की है ।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 08:40 AM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 08:40 AM (IST)
Today In Meerut: प्रियंका वाड्रा का मेरठ में होगा स्‍वागत, मुजफ्फरनगर में सभा को करेंगी संबोधित
जानिए- आज मेेेेरठ में क्‍या खास होगा।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ शहर में आज कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा का आगमन होगा। वे मुजफ्फरनगर जाते समय यहां से गुजरेंगी। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भूड़बराल चौराहा पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी की है। प्रियंका वाड्रा मुजफ्फरनगर में किसान पंचायत को संबोधित करने वाली हैं। इस दौरान मेरठ में वे कुछ देर के लिए रुकेंगी और फिर यहां से मुजफ्फरनगर को जाएंगी।

loksabha election banner

चौ. चरण सिंह विवि के कुश्ती हाल में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से शुरू होगी। जीमखाना मैदान में प्रथम हरमिलाप क्रिकेट टूर्नामेंट सुबह 11 बजे से शुरू होगा। परतापुर स्थित यूपी योद्धा बीके एकेडमी में प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। चौधरी चरण सिंह विवि के बृहस्पति भवन में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की संगोष्ठी सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

सीसीएसयू स्थित मदन मोहन बाल मंदिर में एनएसएस कैंप का समापन दोपहर 12 बजे होगा। शिवांगी संगीत महाविद्यालय में गायन प्रतियोगिता सुबह 10 बजे एवं कथक प्रतियोगिता दोपहर 2:30 बजे से होगी। विश्व हिंदु परिषद गऊ रक्षा विभाग की सर्किट हाउस में बैठक सुबह 11 बजे होगी। जैन मिलन महिला चेतना का जैन नगर पार्क में सिलाई मशीन वितरण सुबह 11:15 बजे से होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.