मेरठ में आज : चर्च में होंगी प्रार्थनाएं, जानिए आज और क्या होगा शहर में खास
सुबह से ही ईस्टर की प्रार्थनाएं शुरू हो जाएंगी। सरधना स्थित ऐतिहासिक चर्च में सुबह 8.30 बजे से प्रार्थना शुरू होगी। मेरठ शहर में सेंट जोजफ कैथेड्रल मेरठ में पास्का रविवार के तहत प्रथम मिस्सा बलिदान सुबह सात बजे और बड़ी मिस्सा बलिदान सुबह 830 बजे होना तय है।
मेरठ, जेएनएन। रविवार की सुबह से ही ईस्टर की प्रार्थनाएं शुरू हो जाएंगी। सरधना स्थित ऐतिहासिक चर्च में सुबह 8.30 बजे से प्रार्थना शुरू होगी। मेरठ शहर में सेंट जोजफ कैथेड्रल मेरठ में पास्का रविवार के तहत प्रथम मिस्सा बलिदान सुबह सात बजे और बड़ी मिस्सा बलिदान सुबह 8:30 बजे होना तय है। वहीं सेंट पाल मेथाडिस्ट चर्च रुड़की रोड कैंट निकट गांधी बाग में ईस्टर पर सनराइज सर्विस सुबह पांच बजे होगी जबकि प्रार्थना का समय सुबह 10 बजे रखा गया है। सिविल लाइन सिटी मेथाडिस्ट चर्च में ईस्टर की प्रार्थना सुबह 10:30 बजे से होगी।
बाबा मनोहर नाथ मंदिर सूरजकुंड में दिव्य तृतीय होली उत्सव रात 8 बजे से तय किया गया है। सैन समाज समिति की ओर से गांधीनगर स्थित सैन समाज धर्मशाला में दोपहर 12 बजे से होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
खेलकूद की बात करें तो भामाशाह पार्क में यूनियन बैंक और शिक्षा विभाग का क्रिकेट टूर्नामेंट सुबह 8 बजे से खेला जाएगा। पांडवनगर स्थित करन क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच सुबह 11 बजे से होगा।
शहर के दूसरे आयोजनों की बात करें तो एनवायरनमेंट क्लब की ओर से पानी की बात मुहिम के तहत पेपला गांव में जल चौपाल का आयोजन सुबह 10 बजे से तय है। संस्कार भारती की साहित्यिक इकाई स्वामी विवेकानन्द इकाई का डा. यशोधरा शर्मा के कहानी संग्रह का विमोचन एवं काव्य गोष्ठी श्रीराम भवन लालकुर्ती में दोपहर 3 बजे से होगा। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का भगवान पैलेस बेगमपुल में होली मिलन शाम 5 बजे से शुरू होगा।
राजनीतिक गलियारे में झांके तो रविवार को कांग्रेस के दो आयोजन है। विभिन्न दलों को छोड़कर कुछ नेता कांग्रेस का हाथ थामेंगे। सदस्यता ग्रहण अभियान मंडलपांडे नगर स्थित होटल रायल इन में सुबह 11 बजे होना तय है। वही जिला पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कांग्रेस कार्यालय बुढाना गेट पर दोपहर 12:45 बजे से होगी।