Move to Jagran APP

मेरठ शहर में आज की हलचल : जनपद में कई जगहों पर जलेगी होलिका, तो शब-ए-बरआत पर कार्यक्रम

मेरठ शहर में आज जनता को तीन धर्मों के त्यौहारों के रंग देखने को मिलेंगे। हिंदु समाज दिन में तमाम स्थानों पर होलिका का पूजन करेगा। रात में होलिका जलेगी। वहीं रात में ही मुस्लिम संप्रदाय के लोग शब-ए-बरआत मनाएंगे। जबकि ईसाई समाज के लोग पाम संडे मनाएंगे।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Sun, 28 Mar 2021 09:49 AM (IST)Updated: Sun, 28 Mar 2021 09:49 AM (IST)
मेरठ शहर में आज की हलचल : जनपद में कई जगहों पर जलेगी होलिका, तो शब-ए-बरआत पर कार्यक्रम
मेरठ में आज होलिका कई स्‍थानों पर जलाई जाएगी।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ शहर में आज जनता को तीन धर्मों के त्यौहारों के रंग देखने को मिलेंगे। हिंदु समाज दिन में तमाम स्थानों पर होलिका का पूजन करेगा। रात में होलिका जलेगी। वहीं रात में ही मुस्लिम संप्रदाय के लोग शब-ए-बरआत मनाएंगे। जबकि ईसाई समाज के लोग पाम संडे मनाएंगे। दिनभर शहर में तमाम स्थानों पर विभिन्न संगठनों द्वारा होली मिलन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

loksabha election banner

पास्ट्रेट कमेटी सिटी मैथोडिस्ट चर्च में पवित्र सप्ताह की पहला विशेष प्रार्थना सुबह 10 बजे से होगी। एनवायरनमेंट क्लब के रोहटा रोड फाजलपुर कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। कागजी बाजार सर्राफा व्यापार मंडल मेरठ शहर का कागजी बाजार सर्राफा में होली मिलन दोपहर एक बजे से होगा। बेगमपुल व्यापार संघ का सेठ ऊन चौराहा बेगमपुल पर होली मिलन समारोह शाम 5 बजे से शुरू होगा। सदर व्यापार मंडल का होली मिलन महोत्सव 210 बी सदर शिव चौक घंटाघर शाम 7 बजे से होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.