Move to Jagran APP

Today In Meerut: गुरु सिंह सभा में मनाई जाएगी गुर हरिराय साहिब की जयंती तो कालेज में कबड्डी प्रतियोगिता, जानिए आज के कार्यक्रम

धर्म कर्म के कार्यक्रम में शुक्रवार को गुरु हरिराय साहिब जयंती पर गुरु सिंह सभा थापरनगर में कार्यक्रम सुबह 730 बजे से आयोजित होंगे। कबड्डी के शौकीनों के लिए राम सहाय इंटर कालेज में प्रबुद्ध संस्था की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से आयोजन किया जा रहा है।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 10:14 AM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 10:14 AM (IST)
Today In Meerut: गुरु सिंह सभा में मनाई जाएगी गुर हरिराय साहिब की जयंती तो कालेज में कबड्डी प्रतियोगिता, जानिए आज के कार्यक्रम
मेरठ में आज के खास कार्यक्रम को जानिए।

मेरठ, जेएनएन। धर्म कर्म के कार्यक्रम में शुक्रवार को गुरु हरिराय साहिब जयंती पर गुरु सिंह सभा थापरनगर में कार्यक्रम सुबह 7:30 बजे से आयोजित होंगे। जिसमें गुरुवाणी के अलावा अन्य मनमोहक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। वहीं, धर्म के दूसरे कार्यक्रमों में जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट का दोपहर एक बजे से गायत्री चेतना केंद्र पालम विहार निकट रोहटा रोड में कार्यक्रम तय हुआ है। जिसके तहत नौ कुंडीय यज्ञ का आयोजन होगा। यह आयोजन केंद्र के विस्तार व वसंत पर्व पर गुरुदेव जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहा है। जिसमें सुबह पांज बजे ध्यान साधना, छह बजे वंदना गीत, सात बजे भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा गया है।

loksabha election banner

राम सहाय इंटर कालेज में कबड्डी प्रतियोगिता

कबड्डी के शौकीनों के लिए राम सहाय इंटर कालेज में प्रबुद्ध संस्था की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अलग-अलग वर्ग में टीमें भिड़ेंगी। मैदान पर बल और बुद्धि के मेल से खिलाड़ी एक दूसरे को धूल चटाते हुए नजर आएंगे। वहीं, मेरठ पब्लिक स्कूल पल्लवपुरम का पहला स्थापना दिवस समारोह सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

स्टेट जीएसटी कार्यालय में जीएसटी सेमिनार

जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) की उलझनों को सुलझाने के लिए मंगलपांडे नगर स्थित स्टेट जीएसटी कार्यालय में जीएसटी सेमिनार सुबह 10:30 बजे से आयोजित होगा। जिसमें विषय विशेषज्ञ द्वारा विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी जाएगी। वहीं, सात्विक डेंटल क्लीनिक मानसरोवर लेन मे डेंटल माइक्रोस्कोप सुविधा की लांङ्क्षचग दोपहर 3 बजे होगी। उधर ही, हरियाली क्लब की बैठक लाइव किचन मेरठ कैंट में शाम 4:30 बजे से होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.