Move to Jagran APP

चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर भाकियू का तीन घंटे जाम, पुलिस से नोकझोंक

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत के आह्वान पर किसानों ने चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग स्थित नानू पुल पर चक्का जाम किया। करीब तीन घंटे के बाद भाकियू पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

By Edited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 04:00 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 04:09 AM (IST)
चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर भाकियू का तीन घंटे जाम, पुलिस से नोकझोंक
किसानों ने कांवड़ मार्ग स्थित नानू पुल पर चक्का जाम किया।

मेरठ, जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत के आह्वान पर किसानों ने चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग स्थित नानू पुल पर चक्का जाम किया। करीब तीन घंटे बाद भाकियू पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अमित कुमार भारतीय को सौंपा। वहीं, कांग्रेसियों के प्रतिनिधिमंडल ने किसानों को समर्थन पत्र दिया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि, जाम खुलवाने को लेकर पुलिस की किसानों से नोकझोंक भी हुई। इस दौरान एंबुलेंस भी करीब पांच मिनट जाम में फंसी रही।

loksabha election banner

भाकियू के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने नेतृत्व में शुक्रवार को भारी संख्या में किसान ट्रैक्टर से चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग स्थित नानू पुल पर पहुंचे और चक्का जाम कर धरना देकर हुक्का गुड़गुड़ाया। धरने का संचालन राज कुमार करनावल ने किया। इस दौरान फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी भी मौजूद रही। बीच रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर जाम लगाया, वाहन चालक परेशान किसानों ने धरने को सफल बनाने के लिए कई स्थानों पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर जाम लगाया। इसके चलते दोपहिया व चार पहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। नानू चौराहा, कंकरखेड़ा चौराहा, जानी पुल व नानू पुल पर रूट डायवर्ट करना पड़ा।

नानू पुल को छावनी में किया तब्दील पुलिस ने नानू पुल को छावनी में तब्दील कर दिया था। सुबह से ही एसडीएम अमित कुमार भारतीय, सीओ आरपी शाही एवं एसओ उपेंद्र मलिक मौके पर फोर्स के साथ डटे रहे। धरना प्रदर्शन में गजेंद्र ¨सह, सतवीर, असफाक प्रधान, मंसूर राणा आदि मौके पर मौजूद रहे। अधिकतर किसान बिना मास्क लगाए पहुंचे ज्यादातर किसान बिना मास्क लगाए नानू पुल पर पहुंचे। इसके बाद कोरोना से बचाव को एसओ व सीओ ने मास्क वितरित किए।

वहीं, भाकियू कार्यकर्ता शुक्रवार को दो गुटों में बंट गए। एक गुट ने नानू गंग नहर पुल पर तो दूसरे गुट ने दबथुवा के मुख्य बाजार में चक्का जाम किया। दबथुवा के मुख्य बाजार में रामबोस चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने चक्का जाम किया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने अपना समर्थन दिया। जगन, विनेश प्रधान, महावीर ¨सह, रामवीर, मान¨सह, सचिन, वेद प्रकाश, राजकुमार, महेश, सतेंद्र आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.