Murder Of BJP Leader: बागपत में भाजपा नेता संजय खोखर की हत्या के मामले में तीन आरोपित पुलिस की जद से बाहर Baghpat News
बागपत जिले में बीते दिनों हुई भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या के मामले में पांच में से दो आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है जबकि तीन आरोपित फरार हैं।
बागपत, जेएनएन। बागपत जिले में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या के मामले में पांच में से दो आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं तीन आरोपित अभी फरार हैं। इस बीच एक आरोपित ने फेसबुक लाइव होकर पुलिस को चुनौती भी दी थी। पुलिस उक्त आरोपित का भी पता नहीं लगा पाई है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र व एक आरोपित के स्वजन मामले की सीबीआइ जांच की मांग कर रहे है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने पूर्व जिलाध्यक्ष के परिजनों को सांत्वना दी।
सुनील राठी के दवाब में काम कर रही पुलिस
हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना हत्याकांड के मामले में स्वजनों ने पुलिस पर सुनील राठी व उसकी मां राजबाला के दवाब में काम करने का आरोप लगाया। शुक्रवार को एसपी आफिस पर पहुंचे स्वजनों ने प्रदर्शन किया। परमवीर तुगाना के भाई कृष्णवीर ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने अभी तक नामजद एक ही आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया है। अन्य आरोपित खुले आम घूम रहे है। बागपत पुलिस कुख्यात सुनील राठी व उसकी मां राजबाला के दबाव में काम कर रही है।
जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपित
वहीं एसपी अजय कुमार सिंह ने कहा कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार है। उधर, विधायक योगेश धामा ने भी पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या में भी कुख्या सुनील राठी का हाथ होने का आरोप लगया है। साथ ही बागपत पुलिस के अपराधियों काे संरक्षण दिए जाने का आरोप लगाया।