बागपत में युवक ने घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की दी धमकी
बागपत के एक गांव निवासी पीडि़ता ने बताया कि गुरुवार शाम पांच बजे वह घर पर अकेली थी। तभी संप्रदाय विशेष का एक युवक पति को पुकारते हुए घर में घुस आया। पीड़िता ने बताया कि पति घर पर नहीं है।
बागपत, जागरण संवाददाता। छपरौली क्षेत्र के एक गांव में संप्रदाय विशेष के युवक ने पति की गैरमौजूदगी में एक महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। शिकायत करने पर आरोपित ने वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
यह है मामला
पीडि़ता ने बताया कि गुरुवार शाम पांच बजे वह घर पर अकेली थी। तभी संप्रदाय विशेष का एक युवक पति को पुकारते हुए घर में घुस आया। पीडि़ता ने बताया कि पति घर पर नहीं है। इतना सुनते ही आरोपित ने दरवाजा अंदर से बंदकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बनाई। विरोध करने पर मारपीट भी की। शोर सुनकर पड़ोसी युवक ने आरोपित से छुड़ाया। आरोपित जाते वक्त गले की चेन, 15 हजार रुपये और गहने उठा कर ले गया। पीडि़ता के मुताबिक आरोपित ने पुलिस से शिकायत करने पर उसे और मदद करने वाले युवक को जान से मारने की धमकी दी है। आरोपित यह भी कहकर गया कि जब भी वह बुलाएगा उसे आना पड़ेगा, अन्यथा वह उसका वीडियो वायरल कर देगा। एसओ विनोद कुमार ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर के आधार पर आरोपित युवक मंसूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
किसान पर हमला
बागपत, जागरण संवाददाता। जिवाना गुलियान गांव निवासी हरेंद्र पुत्र भंवर ङ्क्षसह की दरकावदा के जंगल में कृषि की जमीन है। पिछले कई माह से रास्ते को लेकर परिवार के लोगों से विवाद चल रहा है। आरोप है कि परिवार के ही दो भतीजों व भाई ने उस पर लाठी-डंडों व लोहे की राड से उस समय हमला बोल दिया, जब वह अपने नलकूप पर बैठा हुआ था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान ने तीन के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। उधर, अंगदपुर गांव में भी एक पक्ष द्वारा मारपीट कर दूसरे पक्ष की संतोष, सुदेश व गुडिय़ा को घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।