Move to Jagran APP

निगम की कहानी, 'पानी-पानी' जिंदगानी

नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाकर नाला-नाली सफाई के दावे हवाई साबित हो रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 06:15 AM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 06:15 AM (IST)
निगम की कहानी, 'पानी-पानी' जिंदगानी
निगम की कहानी, 'पानी-पानी' जिंदगानी

मेरठ,जेएनएन। नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाकर नाला-नाली सफाई के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। शुक्रवार को जाटव गेट और माधवनगर मोहल्ले में नालियों का गंदा पानी सड़क पर भर गया। इसी तरह ब्रह्मपुरी के निचले हिस्से में भी नालियां उफन रही हैं।

loksabha election banner

सड़क पर नालियों का पानी भरने से स्थानीय लोगों में नगर निगम के खिलाफ आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नालियों का गंदा पानी सड़क पर भरने की दो वजह हैं। पहली अहमदपुरा में ताला फैक्ट्री में सीवर लाइन चोक है। दूसरा ओडियन नाले की सफाई नहीं हो रही। इससे नालियों से जलनिकासी ठप हो गई है। स्थिति यह है कि लोगों के घरों के सामने गंदा पानी भरे होने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वहीं ब्रह्मपुरी में भी जलभराव व गंदगी व्याप्त होने से क्षेत्रीय पार्षद रंजन शर्मा ने निगम अफसरों से नाराजगी जताई है। इस मामले में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. गजेंद्र सिंह का कहना है कि संबंधित सफाई एवं खाद्य निरीक्षक व डिपो प्रभारी को नाला सफाई के निर्देश दिए गए हैं।

गुस्साए लोगों ने इस्लामाबाद चौराहे पर लगाया जाम

देर शाम तक सड़कों पर भरे गंदे पानी से लोगों को निजात नहीं मिली तो गुस्साए लोगों ने शुक्रवार रात आठ बजे इस्लामाबाद चौराहे पर जाम लगा दिया। काफी देर तक नगर निगम अधिकारियों व क्षेत्रीय पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय निवासी शाहिद अंसारी, डा. रियाजुद्दीन, डा. समद अयूब का कहना है कि नगर निगम अधिकारियों के पास लोगों की समस्याओं के निराकरण का समय नहीं है। जाटवगेट, माधवनगर, रहमतपुरा और इस्लामाबाद में जलभराव की स्थिति बनी हुई। वहीं, ब्रह्मपुरी क्षेत्र में जलभराव को लेकर पार्षद रंजन शर्मा और राजीव काले ने नगर निगम अधिकारियों के घेराव की चेतावनी दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.