Move to Jagran APP

रिकार्ड बिका धान..'न्यूनतम' ही बन गया अधिकतम दाम

एक तरफ जहां दिल्ली में एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) और कृषि कानूनों को लेकर बवाल मचा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Feb 2021 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 04 Feb 2021 06:00 AM (IST)
रिकार्ड बिका धान..'न्यूनतम' ही बन गया अधिकतम दाम
रिकार्ड बिका धान..'न्यूनतम' ही बन गया अधिकतम दाम

मेरठ, जेएनएन। एक तरफ जहां दिल्ली में एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) और कृषि कानूनों को लेकर बवाल मचा है। उसी एमएसपी पर मेरठ मंडल में इस वर्ष धान की रिकार्ड सरकारी खरीद हुई है। किसानों को धान का मंडियों से अधिक दाम सरकारी क्रय केंद्र पर मिला। नतीजा यह रहा कि जहां पिछले वर्ष मेरठ में केवल एक किसान ने अपना धान बेचा था। इस बार 1307 किसानों ने 5161 मीट्रिक टन धान सरकारी क्रय केंद्र पर विक्रय किया है। एक अक्टूबर 2020 से शुरू हुई सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद 31 जनवरी को समाप्त हो गई है। मेरठ मंडल में 34 क्रय केंद्रों पर 600 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 860 फीसद अधिक सरकारी धान की खरीद संपन्न हुई। जिसके बदले किसानों को 9.64 करोड़ का भुगतान हुआ। इस वर्ष 2020-21 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1868 रुपये प्रति कुंतल था। चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले वर्ष मेरठ मंडल केवल मेरठ जिले में एक ही किसान से धान क्रय हुआ था। जिस पर केवल मात्र एक किसान ने ही 17 कुंतल धान बेची थी। कुल मिलाकर कृषि आंदोलन के बीच यह एमएसपी से प्रभावित किसानों के लिए सकारात्मक बदलाव वाली तस्वीर सामने आई है। किसानों को धान का एमएसपी दाम मन भा गया है। सोनीपत, नरेला व गढ़ मुक्तेश्वर आदि धान मंडियों में सरकारी रेट से धान मूल्य कम ही रहा।

loksabha election banner

धान खरीद में बुलंदशहर अव्वल, मेरठ दूसरे स्थान पर

संभागीय विपणन अधिकारी मेरठ दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मेरठ मंडल में धान खरीद बुलंदशहर में सबसे अधिक रही। बुलंदशहर में 11 सरकारी क्रय केंद्रों पर 200 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 2822 मीट्रिक टन धान की सरकारी खरीद दर्ज की गई। जबकि 13 क्रय केंद्रों पर 50 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 922 मीट्रिक टन सरकारी धान खरीद के साथ मेरठ जिला दूसरे स्थान पर रहा। बागपत, गाजियाबाद और हापुड़ धान खरीद में फिसड्डी रहे। इसके पीछे अधिकारियों का कहना है कि तीनों जनपदों में धान की बजाय गन्ने का उत्पादन अधिक होता है। मेरठ मंडल में धान खरीद के आंकड़े जिला क्रय केंद्र लक्ष्य कुल खरीद भुगतान किसानों की संख्या (मीट्रिक टन में) (मीट्रिक टन में) (लाख में) मेरठ 13 50 922 172.37 229 बागपत 2 50 2.42 .451 1 गाजियाबाद 1 50 9.73 1.681 2 हापुड़ 3 50 734 137.15 171 गौतमबुद्धनगर 4 200 671.32 125.40 156 बुलंदशहर 11 200 2822 527.17 748 कुल 34 600 5161.47 964.23 1307


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.