वाहन चालक को यू-टर्न पर नहीं दिखाई देता कट का संकेतक
दिल्ली हाईवे पर बिग बाइट रेस्टोरेंट के सामने स्थित कट हादसों का सबब बना है। बोर्ड छोटा होने की वजह से वाहन चालक इसे नहीं देख पाते। गुरुवार सुबह भी वैगनआर से नोएडा जा रहे सिविल इंजीनियर विनय जैन को भी संकेतक दिखाई नहीं दिया था। ऊपर से वाहन यू-टर्न के दौरान संकेतक छिप जाता है।
मेरठ, जेएनएन। दिल्ली हाईवे पर बिग बाइट रेस्टोरेंट के सामने स्थित कट हादसों का सबब बना है। बोर्ड छोटा होने की वजह से वाहन चालक इसे नहीं देख पाते। गुरुवार सुबह भी वैगनआर से नोएडा जा रहे सिविल इंजीनियर विनय जैन को भी संकेतक दिखाई नहीं दिया था। ऊपर से वाहन यू-टर्न के दौरान संकेतक छिप जाता है। यही कारण है कि वैगनआर अचानक ही ट्रक के नीचे घुस गई और चार लोगों की मौत हो गई थी।
सिविल इंजीनियर विनय जैन नोएडा के सेक्टर-77 स्थित प्रतीक विस्टेरिया टावर में रहते हैं। विनय जैन अपनी मा 60 वर्षीय सुषमा और 23 वर्षीय पत्नी निधि, तीन साल की बेटी आराध्या एवं 17 साल की भाजी सादगी के साथ नोएडा जा रहे थे। बिग बाइट रेस्टोरेंट के सामने कट पर विनय जैन की वैगनआर यू-टर्न ले रहे ट्रक के नीचे घुस गई थी। इसमें एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस का दावा है कि कट अवैध नहीं है। एनएचएआइ की तरफ से कट की अनुमति दी गई है। हालाकि आरएएफ कट से बिग बाइट रेस्टोरेंट के सामने वाले कट की दूरी मात्र 500 मीटर है, जबकि अन्य कट करीब एक किमी की दूरी पर बने हुए हैं। इंस्पेक्टर शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कट पर बड़ा संकेतक लगाने के लिए एनएचएआइ को पत्र लिखा जाएगा। ट्रक चालक का पता नहीं कर पाई पुलिस
पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। चौबीस घटे का समय बीतने के बाद भी ट्रक चालक की जानकारी तक नहीं जुटाई गई। पुलिस को सिर्फ अभी तक जानकारी मिली है कि ट्रक के मालिक रोहटा रोड पर रहते हैं।