Move to Jagran APP

शीतलहर ने चलाए 'बाण' .. धूप बनी ढाल

जनवरी के अंत में आसमान साफ हो गया है। शुक्रवार को दिनभर खिली धूप ने सर्दी से काफी हद तक राहत दिलाई। लेकिन शीतलहर सर्दी का एहसास कराती रही।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 10:11 AM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 10:11 AM (IST)
शीतलहर ने चलाए 'बाण' .. धूप बनी ढाल
शीतलहर ने चलाए 'बाण' .. धूप बनी ढाल

मेरठ, जेएनएन। जनवरी के अंत में आसमान साफ हो गया है। शुक्रवार को दिनभर खिली धूप ने सर्दी से काफी हद तक राहत दिलाई। लेकिन शीतलहर सर्दी का एहसास कराती रही। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा और तीन दिन तेज हवा जारी रहेगी। शुक्रवार को हवा की गति 16 किमी/घंटा रही।

loksabha election banner

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम विज्ञानी डा. एन. सुभाष ने बताया कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री व अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह पश्चिमी हवा अगले तीन दिन जारी रहेगी। शनिवार और रविवार को इसकी गति तेज रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कुछ खास अंतर नहीं होगा। आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा।

कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा नोडल अधिकारी डा. उदय प्रताप शाही ने बताया कि अगले पांच दिन धूप खिली रहेगी। बताया कि आगामी दिनों में 10 से 15 किमी तक प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। दो फरवरी से पुन: तापमान में गिरावट होने के आसार हैं।

कालेज सात फरवरी तक उपलब्ध कराएं अंक

मेरठ : चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से कई बार कालेजों को विषम सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा के अंक पोर्टल पर आनलाइन अपलोड करने के लिए कहा जा चुका है। बावजूद अभी तक बहुत से कालेजों ने अंक नहीं अपलोड किए हैं। कुलपति ने कालेजों को अब आखिरी मौका दिया है, जिसमें उन्हें सात फरवरी तक विषम सेमेस्टर दिसंबर 2021 की आंतरिक परीक्षा के अंक अपलोड करने के लिए कहा गया है। आंतरिक परीक्षा के अभाव में अगर किसी छात्र का रिजल्ट रुकता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित कालेज की होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.