महिलाओं की खूबसूरती बढ़ा रहा है ताजमहल व कुतुबमीनार
ताजमहल सिर्फ मुमताज की खूबसूरती की ही याद नहीं दिलाता बल्कि आजकल महिलाओं की खूबसूरती भी बढ़ा रहा है। फैशन की दुनिया में इस समय मॉन्यूमेंट्स मोटिफ्स का फैशन है। जिसमें साड़ी से लेकर ब्लाउज और लहंगे से लेकर चुनरी तक पर ताजमहल, कुतुबमीनार, किले और झरोखे नजर आ रहे हैं। खासतौर पर शादी के सीजन में इस तरह के डिजाइन की काफी मांग है।
मेरठ । ताजमहल सिर्फ मुमताज की खूबसूरती की ही याद नहीं दिलाता बल्कि आजकल महिलाओं की खूबसूरती भी बढ़ा रहा है। फैशन की दुनिया में इस समय मॉन्यूमेंट्स मोटिफ्स का फैशन है। जिसमें साड़ी से लेकर ब्लाउज और लहंगे से लेकर चुनरी तक पर ताजमहल, कुतुबमीनार, किले और झरोखे नजर आ रहे हैं। खासतौर पर शादी के सीजन में इस तरह के डिजाइन की काफी मांग है।
हालांकि मॉन्यूमेंट्स मोटिफ्स सिल्क, कांजीवरम और बनारसी सिल्क पर भी उभर कर आते हैं, यहीं वजह है कि इस समय सिल्क फैब्रिक सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस समय ताजमहल जैसे कई मॉन्यूमेंट्स मोटिफ्स न सिर्फ आउटफिट्स की सुंदरता को बढ़ाते है, बल्कि पहनने वाले को कुछ डिफरेंट लुक भी देते हैं। शहर की महिलाएं इन मोटिफ्स को काफी पसंद भी कर रही हैं।
बार्डर में नजर आया ताजमहल
खासतौर पर सिल्क पर बनने वाले ताजमहल का वर्क अक्सर बॉर्डर या फिर ब्लाउज बनाया जाता है। जिससे एक अलग लुक मिल सकें और सभी का ध्यान परिधान की ओर खींचे। इसके अलावा अब ताजमहल के डिजाइन महिलाएं स्कर्ट और दुपट्टों पर भी तैयार करवा रही है। इसके अलावा शादी के सीजन में लहंगे और साड़ी पर सबसे ज्यादा किया जा रहा है। जिससे महिलाओं को रॉयल लुक मिलता है।
मीनारे और झरोखों की भी मांग
ताजमहल के अलावा साड़ी और लहंगे पर कुतुबमीनार, किले, मीनारे और झरोखे भी महिलाएं काफी पसंद कर रही हैं। छोटी-छोटी जरी बूटियों के बीच मीनारो का गोल्डन वर्क किसी भी परिधान को अधिक आकर्षित और खूबसूरत बनाता है। हालांकि इस तरह के डिजाइन डार्क कलर के परिधानों पर ही अच्छे लगते हैं।
इन्होंने कहा--
शादी का सीजन हो या फिर अन्य कोई खास आयोजन महिलाएं और युवतियां इसी तरह के डिजाइन वाले परिधान अधिक पसंद कर रही है। इस परिधानों की कीमत इनके डिजाइन के अनुसार ही तय होती है।
-अब्दुर्र रहमान, रहमान गारमेंट आबूलेन