Move to Jagran APP

डीजे बंद करने पर बरातियों ने मंडप स्वामी और मैनेजर को पीटा

शनिवार रात शादी के दौरान डीजे को लेकर बरातियों ने मंडप स्वामी और मैनेजर की पिटाई कर दी। मंडप स्वामी को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 03:53 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 03:53 AM (IST)
डीजे बंद करने पर बरातियों ने मंडप स्वामी और मैनेजर को पीटा
डीजे बंद करने पर बरातियों ने मंडप स्वामी और मैनेजर को पीटा

मेरठ, जेएनएन। शनिवार रात शादी के दौरान डीजे को लेकर बरातियों ने मंडप स्वामी और मैनेजर की पिटाई कर दी। मंडप स्वामी को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

loksabha election banner

भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीम नगर निवासी महेंद्र प्रजापति का क्षेत्र में ही रतिराम पैलेस के नाम से मंडप है। शनिवार को मंडप में मुजफ्फरनगर जिले से बरात आई थी। रात 10 बजे के बाद भी डीजे बजाया जा रहा था, जिस पर महेंद्र के बेटे अंकित ने मैनेजर बिट्टू से डीजे बंद करा दिया था। इस पर डांस कर रहे युवक भड़क गए। लोगों ने मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि करीब दो घंटे बाद युवक फिर से आए और मैनेजर व अंकित से मारपीट की। घराती और बरातियों ने स्थिति को संभाला। मारपीट के बाद युवक भाग गए। स्वजन ने दोनों घायलों को नीलकंठ नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

तमंचा फैक्ट्री पकड़ी, मेरठ का युवक गिरफ्तार

खतौली (मुजफ्फरनगर) : पुलिस ने एक तमंचा फैक्ट्री पकड़ी है। मेरठ निवासी एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बुढ़ाना रोड स्थित अंडरपास बाइपास के नीचे छापेमारी की। मौके से मोहम्मद शानू पुत्र यासीन निवासी कांच का पुल अहमदनगर थाना लिसाड़ी गेट मेरठ को गिरफ्तार किया है। उसके पास से नौ बने, छह अधबने तमंचे व तमंचे बनाने के उपकरण मिले हैं। असलाह विधानसभा चुनाव के लिए तैयार किया जा रहा था।

- - - - - - - -


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.