मेरठ में किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, छह माह पहले हुई थी इंस्टाग्राम पर दोस्ती
मेरठ में एक किशोरी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद बड़ा धोखा मिला है। आरोपितों ने उसका अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। छह माह पहले किशोरी से इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती। पीडि़ता ने आरोपित और दोस्त पर कराई रिपोर्ट दर्ज।
मेरठ, जागरण संवाददाता। Teenager kidnapped मेरठ में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद किशोरी का अपहरण और फिर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता किसी तहर बंधनमुक्त होकर थाने पहुंची और आरोपित और उसके दोस्त के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
यह है मामला
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी किशोरी ने बताया कि करीब छह माह पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर युवक से हुई थी। कुछ दिनों बाद दोनों में फोन पर बातचीत होने लगी। सोमवार को युवक ने किशोरी को मिलने के लिए बुलाया था। आरोप है कि युवक ने साथी के साथ मिलकर उसका अपरहण कर लिया और एक घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर दोनों आरोपितों ने उसके साथ मारपीट भी की थी। उसे नशे में भी रखते थे।
पीड़िता को आरोपितों के घर की जानकारी नहीं
शुक्रवार को वह किसी तरह छूटकर घर पहुंची और स्वजन को जानकारी दी। पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और शिकायत की। पुलिस ने पीडि़ता मेडिकल कराया और रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित आदिल और उसके एक दोस्त के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। पीडि़ता को उनके घर की जानकारी नहीं है। मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपितों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उनको दबोच लिया जाएगा।
देर रात पीएनबी बैंक में सायरन बजने से मचा हड़कंप
मेरठ : देर रात बैंक में सायरन बजने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी बैंक पहुँच गए और हाथों में हथियार ले लिए। लेकिन बैंक का एंट्री गेट बंद होने की वजह से अंदर नहीं जा सके। उन्होंने बैंक मैनेजर को सूचना दी। जिसके बाद पुलिसकर्मी अंदर गए। चेकिंग करने पर पता चला की चूहे के तार काटने से सायरन बजा है। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। शुक्रवार रात आबूलेन चौकी इंचार्ज ओमवीर सिंह, हेड कांस्टेबल सूरज सिंह यादव व हमराह कंवर पाल सिंह के साथ गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि आबूलेन स्थित पीएनबी बैंक में बदमाश घुस गए। जिस वजह से उसका सायरन बज रहा है। पुलिसकर्मी हाथों में हथियार लेकर बैंक के अंदर जाने लगे। लेकिन गेट पर ताला लगा होने की वजह से वह अंदर नहीं घुस सके। उन्होंने तत्काल ही बैंक मैनेजर मुकेश जैन को सूचना दी। कुछ ही देर में मुकेश भी बैंक पहुंच गए।