मेरठ में आज की गतिविधियों पर डालिए एक नजर, जानिए आज के कार्यक्रम
आज मंगलवार को मेरठ में जहां भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा वहीं कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर क्षेत्रीय कार्यालय हर्मन सिटी बागपत रोड में समारोह होगा।
मेरठ, जेएनएन। आज मंगलवार को मेरठ में जहां भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा वहीं कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर क्षेत्रीय कार्यालय हर्मन सिटी बागपत रोड में समारोह होगा। जिसमें प्रदेश के राजस्व मंत्री विजय कश्यप शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबह दस बजे से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक चेंबर आफ कामर्स (रोडवेज भैंसाली बस स्टैंड के सामने) में दोपहर एक बजे से होगी।
मवाना रोड पर गंगानगर सामुदायिक भवन में स्ट्रीट वेंडर्स की कार्यशाला सुबह 10 बजे से होगी। सैफी संघर्ष समिति की ओर से प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण सुबह 11:30 बजे से किया जाएगा। भारत विकास परिषद उत्कर्ष सभा का शपथ ग्रहण समारोह भगवान पैलेस आबूलेन में रात 8:30 बजे से होगा।