Move to Jagran APP

कोरोना से जान गंवाने वाले भाजपाइयों के घर आज पहुंचेंगे स्वतंत्रदेव

कोरोना की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत हुई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 12:12 AM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 12:12 AM (IST)
कोरोना से जान गंवाने वाले भाजपाइयों के घर आज पहुंचेंगे स्वतंत्रदेव
कोरोना से जान गंवाने वाले भाजपाइयों के घर आज पहुंचेंगे स्वतंत्रदेव

मेरठ,जेएनएन। कोरोना की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत हुई। इसे लेकर संगठन संजीदा नजर आ रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह सोमवार दोपहर मेरठ पहुंचकर पाच मृतकों के स्वजन से मिलेंगे। जिला एवं महानगर इकाई और विधायकों से सíकट हाउस में संवाद करने के साथ यहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे। मंगलवार को मुजफ्फरनगर और शामली के लिए रवाना हो जाएंगे। इस दौरान पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तैयारियों की भी जानकारी लेंगे।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे जागृति विहार में राजेंद्र चौधरी के आवास पर चाय पीएंगे। चार बजे दिवंगत पार्षद सुनीता रानी के शास्त्रीनगर स्थित घर जाएंगे। यहीं से दिवंगत बूथ अध्यक्ष दिनेश पाल सिंह के शास्त्रीनगर स्थित आवास जाएंगे और स्वजन को सात्वना देंगे। साढ़े चार बजे कैंट पार्षद रहीं मंजू गोयल के घर जाएंगे, जिनकी गत दिनों कोरोना से मौत हो गई थी। पौने पाच बजे मेट्रो प्लाजा के पास स्थित भाजयुमो के दिवंगत कोषाध्यक्ष पंकज ग्रोवर के स्वजन से मिलेंगे। यहा से साढ़े पाच बजे सिवालखास क्षेत्र में पहुंचकर जिले के पूर्व महामंत्री शर्माजीत जाटव के घर वालों से मिलेंगे। कोरोना से महामंत्री की मौत हुई थी। शाम सात बजे सíकट हाउस में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर कोरोना और सेवा ही संगठन कार्यक्रम की जानकारी लेंगे। मंगलवार सुबह सवा दस बजे मेरठ से मुजफ्फरनगर रवाना होंगे, जहा दिवंगत राज्यमंत्री विजय कश्यप से लेकर कई अन्य मृतक कार्यकर्ताओं के परिवारों से मिलेंगे। बाद में बड़ौत होते हुए नई दिल्ली चले जाएंगे।

जरूरतमंदों की मिटाई भूख-प्यास : हिदू युवा वाहिनी महानगर के कार्यकर्ताओं ने रविवार को लगातार 12 वें दिन जरूरतमंदों को भोजन बांटा। कार्यकर्ताओं ने शहर के सिटी रेलवे स्टेशन पर जाकर जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए। इस मौके पर हियुवा के कार्यकर्ताओं में महानगर अध्यक्ष अंकित शर्मा, हेमंत चावला, नितिन आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.