Move to Jagran APP

दिनभर चलीं सर्द हवाएं.. शाम ढलते ही बाजार हुए सुनसान

सर्द मौसम में कोहरे ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। मध्य रात्रि से शुरू हुए कोहरे की चादर ने मंगलवार सुबह नगर को आगोश में ले लिया। घंटों कोहरे के आगोश में रहे सूर्य देव ने दोपहर में दर्शन दिए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 06:46 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 06:46 PM (IST)
दिनभर चलीं सर्द हवाएं.. शाम ढलते ही बाजार हुए सुनसान
दिनभर चलीं सर्द हवाएं.. शाम ढलते ही बाजार हुए सुनसान

मेरठ, जेएनएन। सर्द मौसम में कोहरे ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। मध्य रात्रि से शुरू हुए कोहरे की चादर ने मंगलवार सुबह नगर को आगोश में ले लिया। घंटों कोहरे के आगोश में रहे सूर्य देव ने दोपहर में दर्शन दिए। हाड़कंपाने वाली कड़ाके की ठंड ने मवानावासियों को घरों में कैद होने के लिए मजबूर किए रखा। वहीं, वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही।

loksabha election banner

गत सप्ताह तीन दिन बारिश व उसके बाद सर्द हवाएं चलने से जनजीवन अस्तव्यस्त है। बारिश से राहत मिली तो फिर से कोहरा शुरू हो गया। सोमवार देर रात कोहरे की आमद हो गई थी। रात से शुरू हुआ कोहरा मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे तक जारी रहा। ठिठुरन के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। पाले के साथ कोहरा पड़ने से ठंड और बढ़ गई है। हाइवे पर धुंध के कारण वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। वाहन चालकों को दिन में अल सुबह हेडलाइट का सहारा लेना पड़ा। कोहरे के कारण वाहन रेंगते नजर आ रहे थे।

दस बजे तक नगर कोहरे की गिरफ्त में रहा। दोपहर में सूर्य देव ने दर्शन दिए। सर्द हवा के चलते शाम को लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गए।

-दोपहर के बाद शुरू बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

सुबह घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर तक ग्राहक नही दिखने से बाजार भी ठंडे नजर आए, लेकिन बाद में मौसम साफ होने के साथ ही बाजारों में आवाजाही बढ़ने से चहल-पहल नजर आई, लेकिन शाम ढलते ही बाजार की रौनक को ग्रहण लग गया।

- - - - - -


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.