सहारनपुर में कोरोना से दरोगा की मौत, अब तक 82 की गई जान Saharanpur News
कोरोना संक्रमण का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। सहारनपुर जिले में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। शुक्रवार सुबह कोरोना पीड़ित दरोगा की मौत हो गई।
सहारनपुर, जेएनएन। सहारनपुर जिले में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। शुक्रवार सुबह कोरोना पीड़ित दरोगा की मौत हो गई। दरोगा इसी साल नवंबर में रिटायर होने वाले थे। थाना जनकपुरी में तैनात उप निरीक्षक सुरेश चंद शर्मा का 30 नवंबर में रिटायरमेंट होना था। पांच दिन पहले ये कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। तब उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में उन्हें भर्ती करा दिया गया था, सुरेश चंद शर्मा का परिवार मेरठ में रहता है।
इंस्पेक्टर जनकपुरी अभिषेक सिरोही ने बताया कि गुरुवार दोपहर से ही सुरेश चंद शर्मा की तबीयत बिगड़ने लगी थी, यह जानकर मेरठ से उनके परिवार भी शाम को यहां पहुंच गया था। शुक्रवार सुबह सुरेश चंद शर्मा की मौत हो गई सीएमओ ने बताया कि जनपद में कोरोनावायरस से यह 82 वीं मौत है।