Move to Jagran APP

मुंबई में डकैती डालने के आरोपित को एसटीएफ ने दबोचा

मुंबई में चोरी लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश को एसटीएफ ने दबोच लिया। मुंबई पुलिस ने पांच बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाते हुए पकड़े थे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2020 03:00 AM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 06:10 AM (IST)
मुंबई में डकैती डालने के आरोपित को एसटीएफ ने दबोचा
मुंबई में डकैती डालने के आरोपित को एसटीएफ ने दबोचा

जेएनएन, मेरठ। मुंबई में चोरी, लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश को एसटीएफ ने दबोच लिया। मुंबई पुलिस ने पांच बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाते हुए पकड़े थे। आरोपित भागकर मेरठ आ गया था। पकड़े गए आरोपित पर मुंबई में मुकदमे दर्ज हैं।

loksabha election banner

एसटीएफ सीओ ब्रजेश कुमार ने बताया कि 22 अगस्त को मुंबई पुलिस ने पांच बदमाशों को बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाते हुए पकड़ा था। इस दौरान एक बदमाश भाग गया था, जो मेरठ का रहने वाला था। 25 तारीख को मुंबई पुलिस का पत्र मिला, जिसमें आरोपित के बारे में जानकार दी गई थी। इसके बाद मेरठ की टीम ने आरोपित की तलाश शुरू की। सटीक सूचना के बाद रिजवान उर्फ पिटू निवासी बीड़ी वाली गली पूर्वा फैय्याज अली मोहल्ला थाना देहली गेट को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि वह मुंबई में लूट, चोरी और डकैती की वारदातों को अंजाम देते थे। सीओ ने बताया कि इसके अलावा मुंबई में पकड़े गए मेरठ निवासी बदमाशों के नाम शादाब, अहमद कुरैशी, वसीम हैं। दो युवक मुंबई तौफीक और सिकंदर है। वह ऑटो चलाते हैं। सभी एक साथ मिलकर घटनास्थल की रेकी करते थे, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया जाता था। रिजवान अपने साथी चांद मोहम्मद के साथ भागकर मेरठ आ गया था। अब उसकी तलाश की जा रही है। साथ ही आरोपित को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।

राशन डीलरों की दुकान पर छापा

जेएनएन, मेरठ। राशन डीलरों के खिलाफ मिल रहीं शिकायतों पर शुक्रवार को सरधना क्षेत्र की पूíत निरीक्षक ने टीम के साथ मौके पर पहुंच छानबीन की।

लॉकडाउन में सरकार द्वारा राशन कार्डधारक उपभोक्ताओं को नियमित राशन, चना, गेहूं व चावल वितरण कराया जा रहा था। आरोप लग रहे हैं कि राशन डीलर कालाबाजारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में लावड़ स्थित राशन एजेंसी की शिकायतें जिला पूíत विभाग व जिला प्रशासन से की जा रहीं थीं। शुक्रवार को सरधना से पूíत निरीक्षक शिखा पांडेय टीम के साथ लावड़ में दो राशन डीलर रमेशचंद्र और आदर्श देवी की दुकान पर पहुंची व जांच पड़ताल की। बताया गया कि जांच में अनियमितता पाई गई। मौजूद लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। हालांकि दोनों राशन डीलरों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.