Move to Jagran APP

STF और Meerut Police ने चार स्‍थानों पर मारा छापा, हथियारों की अवैध फैक्‍ट्री पकड़ी, 133 असलाहा के साथ आठ गिरफ्तार

एसटीएफ और मेरठ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने चार स्थानों पर छापा मारकर हथियारों की अवैध फैक्ट्री पकड़ी। जिनमें से 133 हथियार बरामद किए गए साथ ही 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कई राज्‍यों में हथियारों की सप्‍लाई करते थे।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Sat, 27 Mar 2021 01:38 PM (IST)Updated: Sat, 27 Mar 2021 01:38 PM (IST)
STF और Meerut Police ने चार स्‍थानों पर मारा छापा, हथियारों की अवैध फैक्‍ट्री पकड़ी, 133 असलाहा के साथ आठ गिरफ्तार
मेरठ में चार जगहों पर एसटीएफ और मेरठ पुलिस की संयुक्‍त कार्रवाई।

मेरठ, जेएनएन। एसटीएफ और मेरठ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने चार स्थानों पर छापा मारकर हथियारों की अवैध फैक्ट्री पकड़ी। जिनमें से 133 हथियार बरामद किए गए साथ ही 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि इस बार पुलिस ने हथियार बनाकर सप्लाई करने वाले आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ में कई नाम भी सामने आए हैं। जिनको हथियारों की सप्लाई की जा रही थी। पुलिस हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले आरोपियों की धरपकड़ कर रही है। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं। इस बार एसटीएफ ने टीपी नगर ब्रह्मपुरी लिसाड़ी गेट और किठौर मैं पुलिस के साथ मिलकर हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी है।

loksabha election banner

पंचायत चुनाव के मद्देनजर पश्चिमी में हथियारों की फैक्‍ट्री पर पुलिस और एसटीएफ की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। हर दिन पुलिस के चल रहे अभियान में कई अरोपितों को पकड़ लिया गया है। वहीं कई हथियार फैक्‍ट्री की जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस पुलिस ने चार असलाहा फैक्‍ट्री का पर्दाफाश किया। पुलिस ने बताया कि इनमें आठ लोगों को दबोच लिया गया है। जो खुद हथियार बनाकर माल सप्‍लाई करते थे। पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपितों ने उन लोगों के बारे में भी बताया है, जिनको ये माल सप्‍लाई करते थे। पुलिस ने बताया कि अब उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। साथ ही अन्‍य  असलाहा फैक्‍ट्री के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पंचायत चुनाव में सप्‍लाई करने की थी योजना

प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपित पंचायत चुनाव व बदमाशों के लिए पिस्‍टल व तमंचा बना रहे थे। इनके पास से 133 अवैध असलाहा व तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए गए है। बताया कि आरोपितों से पूछताछ में अन्‍य फैक्‍ट्रीयों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी। साथ ही आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कई राज्‍यों में होती थी सप्‍लाई

पकड़ी गई चार असलाहा फैक्‍ट्री का माल कई राज्‍यों में सप्‍लाई होती थी। खासकर उत्‍तर प्रदेश के पश्चिमी में सस्‍ते से लेकर मंहगे दामों में सप्‍लाई की जाती थी। उत्‍तर प्रदेश के सटे राज्‍यों हरियाणा, राजस्‍थान जैसे राज्‍यों में भी माल खपाया जाता था।  

यह भी पढ़ें : CAA हिंसा में इस्‍तेमाल किए गए थे शफीक के हथियार, STF ने दबोचा तो कई राज का हुआ पर्दाफाश Meerut News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.