Move to Jagran APP

देश के 50 बेहतरीन आइपीएस की सूची में मेरठ के कप्तान अजय साहनी को भी मिला स्थान, जानिए किस आधार पर हुआ चयन

फेम इंडिया मैगजीन ने देशभर में करीब सात सौ से अधिक जिला कप्तानों में से बेहतरीन 50 का चयन किया था। इस सूची में मेरठ के एसएसपी अजय साहनी का नाम भी शामिल है। 12 बिंदुओं को आधार बनाकर कई चरणों का सर्वे हुआ था।

By Taruna TayalEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 06:34 PM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 09:00 AM (IST)
देश के 50 बेहतरीन आइपीएस की सूची में मेरठ के कप्तान अजय साहनी को भी मिला स्थान, जानिए किस आधार पर हुआ चयन
50 बेहतरीन आइपीएस की सूची में मेरठ के कप्तान अजय साहनी।

मेरठ, जेएनएन। फेम इंडिया मैगजीन ने देशभर में करीब सात सौ से अधिक जिला कप्तानों में से बेहतरीन 50 का चयन किया था। इस सूची में मेरठ के एसएसपी अजय साहनी का नाम भी शामिल है। 12 बिंदुओं को आधार बनाकर कई चरणों का सर्वे हुआ था, जिसके बाद यह लिस्ट जारी हुई। इसमें प्रदेश के कुल छह आइपीएस शामिल हैं।

loksabha election banner

साल में एक बार जारी होती है सूची

फेम इंडिया मैगजीन साल में एक बार देश के महत्वपूर्ण लोगों की सूची जारी करती है। इसमें सभी क्षेत्रों जैसे समाजसेवी, सशक्त नारी, शिक्षाविद, सांसद, केंद्रीय व राज्यों के मंत्री, विधायक, अभिनेता, खिलाड़ी और आइएएस अफसर आदि शामिल रहते हैं। इस बार मैगजीन ने देश के बेहतरीन आइपीएस की लिस्ट जारी की है। इस सूची में डा. प्रीतिन्दर सिंह पूर्व एसएसपी कानपुर, जो¨गदर कुमार पूर्व एसएसपी गोरखपुर, बबलू कुमार एसएसपी एटीएस लखनऊ, कलानिधि नैथानी एसएसपी अलीगढ़ और प्रभाकर चौधरी एसएसपी मुरादाबाद भी शामिल हैं।

इन प्वाइंट पर हुआ चयन

मैगजीन की ओर से 12 प्वाइंट जैसे क्राइम कंट्रोल, ला एंड आर्डर में सुधार, पीपुल्स फ्रेंडली, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, जवाबदेह कार्यशैली, अहम फैसले लेने की त्वरित क्षमता, सजगता, व्यवहार कुशलता को ध्यान में रखा गया था। इसी आधार पर सभी का सर्वे भी हुआ था। इसके बाद लिस्ट बनाई गई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.