Move to Jagran APP

सपा-रालोद के बीच कल तय हो जाएंगी सीटें : मसूद

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद सुप्रीमो जयंत सिंह की सात दिसंबर को होने वाली संयुक्त परिवर्तन संदेश रैली के लिए दोनों पार्टियों के शीर्ष पदाधिकारियों ने मेरठ में डेरा डाल दिया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 06:33 AM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 06:33 AM (IST)
सपा-रालोद के बीच कल तय हो जाएंगी सीटें : मसूद

मेरठ, जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद सुप्रीमो जयंत सिंह की सात दिसंबर को होने वाली संयुक्त परिवर्तन संदेश रैली के लिए दोनों पार्टियों के शीर्ष पदाधिकारियों ने मेरठ में डेरा डाल दिया है। रविवार को भैसाली स्थित अजंता पेट्रोल पंप परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डा. मसूद अहमद ने कहा कि जयंत सिंह प्रतिभावान अर्थशास्त्री हैं। पत्रकारों द्वारा यह पूछने पर कि एक करोड़ नौकरी कैसे देंगे, के सवाल पर उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करने वाले जयंत चौधरी की नीति और नीयत दोनों साफ हैं इसलिए इस दावे को वह हकीकत में जरूर बदलेंगे। गठबंधन और सीटों के बंटवारे के सवाल पर वे बोले, हम दोनों दलों के बीच तो 2017 से गठबंधन चल रहा है। दोनों दलों के शीर्ष नेता दबथुआ में रैली के साथ ही सात दिसंबर को सीटों का निर्णय भी कर लेंगे। दावा किया कि विधानसभा चुनावों में गठबंधन 400 सीटें जीतेगा।

loksabha election banner

रालोद कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा इस बाबत सात दिसंबर की रैली में घोषणा होगी। उन्होंने कहा कि यह पश्चिम उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक रैली होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी और योगी की नीतियों से जनता पस्त हो गई है। कहा चूंकि दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर जाता है इसलिए 2022 के चुनावों में पहले प्रदेश और उसके बाद देश की सत्ता में भी परिवर्तन होगा। कहा प्रश्न पत्र आउट प्रकरण में भाजपा विधायक के भाई का नाम सामने आ रहा है। मुख्यमंत्री योगी उनके घर में बुलडोजर कब चलवाते हैं। कहा किसान आंदोलन ने केंद्र सरकार पर लगाम लगाने का काम किया है।

रालोद लोक संकल्प समिति के अध्यक्ष डा. यशवीर सिंह ने कहा कि इंडिया शाइनिंग तभी होगा जब गांव चमकेंगे। देश के एक एकड़ से कम भूमि वाले 32 प्रतिशत किसान गरीबी की रेखा से नीचे हैं। 75 साल पहले की तुलना में आज किसानों की आय अन्य पेशों की तुलना में चार गुना कम है। उन्होंने कहा कि सपा और रालोद की सरकार गरीबों, किसानों, छोटे दुकानदारों के लिए काम करेगी। प्रेसवार्ता में रालोद के घोषणापत्र 22 बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई। राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा, मुकेश जैन, रालोद क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर चौधरी, जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़, राष्ट्रीय मीडिया संयोजक सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा, डा. राजकुमार सांगवान, पूर्व अध्यक्ष राहुल देव, विनय मल्लापुर, योगेश फौजी, नदीम चौहान, नरेंद्र खजूरी, आतिर रिजवी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.