Move to Jagran APP

सरकार बदले, लोकतंत्र की बहाली हो..इसलिए चला रहे साइकिल

सामाजिक न्याय और प्रजातंत्र बचाने का आव्हान करती साइकिल यात्रा सपा नेता अतुल प्रधान के नेतृत्व में शुक्रवार को मेरठ पहुंची।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 09:18 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 09:18 PM (IST)
सरकार बदले, लोकतंत्र की बहाली हो..इसलिए चला रहे साइकिल
सरकार बदले, लोकतंत्र की बहाली हो..इसलिए चला रहे साइकिल

मेरठ। सामाजिक न्याय और प्रजातंत्र बचाने का आव्हान करती साइकिल यात्रा सपा नेता अतुल प्रधान के नेतृत्व में शुक्रवार को मेरठ पहुंची। हापुड़ रोड स्थित हमसफर पैलेस के पास स्थानीय सपा नेताओं ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं का हुजूम मौजूद रहा।

loksabha election banner

पत्रकार वार्ता में सपा नेता अतुल प्रधान ने बताया कि सामाजिक न्याय प्रजातंत्र बचाओ साइकिल यात्रा 13 सितंबर को सहारनपुर से शुरू हुई है। जो मुजफ्फरनगर, गजरौला, शामली, हापुड़ होते हुए मेरठ पहुंची है। करीब 400 किमी की यात्रा का समापन दिल्ली के जंतर-मंतर पर 23 सितंबर को होगा। इस दिन गाजीपुर समेत अन्य हिस्सों से भी साइकिल यात्रा पहुंचेगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित कई बड़े नेता पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि 2019 और 2022 के चुनाव महत्वपूर्ण हैं। भाजपा सरकार बदले, लोकतंत्र की बहाली हो इसलिए साइकिल यात्रा से आव्हान कर रहे हैं। आगे कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में अपराध बढ़ गया है। मंहगाई चरम पर है। गन्ना किसानों की अनदेखी की जा रही है। इस सरकार ने कहा था कि सड़कों को गड्ढा मुक्त कर देंगे लेकिन अब तो सड़क नहीं गड्ढे ही दिखते हैं। प्रधानमंत्री का स्टार्टअप फेल हो गया है। गंगा की सफाई नहीं कर सके।

विधायक ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

दोपहर 12 बजे मेरठ से बागपत के लिए सपा विधायक रफीक अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। हापुड़ रोड पर सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। नारेबाजी करते हुए साइकिल यात्रा तेज गढ़ी चौराहा होते बागपत की ओर बढ़ गई। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.