Move to Jagran APP

सपा ने निकाली किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली, पुलिस ने कई जगह रोका, कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

सपा ट्रैक्टर रैली मेरठ में सुबह जेल रोड पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण के बाद जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो सपा कार्यकर्ता ट्रैक्टरों के काफिले के साथ तहसील की तरफ आगे बढ़े। पुलिस ने जेल चुंगी के पास रोक लिया।

By Taruna TayalEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 03:22 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 03:22 PM (IST)
सपा ने निकाली किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली, पुलिस ने कई जगह रोका, कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी
मेरठ में क‍िसानों के समर्थन में ट्रैक्‍टर रैली।

मेरठ, जेएनएन। गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों के समर्थन में सपा ने तहसील स्तर पर ट्रैक्टर यात्रा निकाली। समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। ट्रैक्टर यात्रा को पुलिस ने बीच में ही रोक लिया। जिसे लेकर नोकझोक हुई। बल प्रयोग करते हुए पुलिस ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया । करीब दो घण्टे बाद छोड़ा गया। जिसके बाद सपा कार्यकर्ता गांव गांव जाकर रैली निकाल रहे हैं। तीनो कृषि कानूनों की वापसी की मांग कर रहे हैं।

loksabha election banner

सुबह जेल रोड पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण के बाद जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो सपा कार्यकर्ता ट्रैक्टरों के काफिले के साथ तहसील की तरफ आगे बढ़े। पुलिस ने जेल चुंगी के पास रोक लिया। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि मेरठ, सरधना, हस्तिनापुर समेत सभी तहसील स्तर पर ट्रैक्टर रैली निकाली गई । पुलिस ने सभी स्थानों पर कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। दो से तीन घण्टे तक अलग अलग स्थानों पर रखा गया। मेरठ तहसील अंतर्गत गिरफ्तारी देने वालों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, शहर विधायक रफीक अंसारी , संजीव यादव, शिवम पटेल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

खतौली में सपा ने ट्रैक्टर रैली निकाली, पुलिस ने तहसील जाने से रोका

खतौली में सपा ने मंगलवार को तहसील में तिरंगा फहराने के ट्रैक्टर रैली निकाली। प्रशासन व पुलिस ने गंग नहर पुल और चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर सपा कार्यकर्ता को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। बुआड़ा रोड रेलवे फाटक के पास सपा कार्यकर्ताओं को तहसील जाने से रोक दिया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे फाटक के पास ध्वजारोहण किया और ट्रैक्टर लेकर वापस लौट गए। सपाइयों के जाने पर पुलिस ने राहत महसूस की। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, सीओ आशीष सिंह, इंस्पेक्टर एच एन सिंह मय फोर्स मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.