Move to Jagran APP

Kanpur Encounter में घायल सिपाही ने कहा- 'जैसे पुलिसकर्मियों को मारा, वैसे ही विकास दुबे को मिले सजा'

विकास दुबे की नाटकीय ढंग से हुई गिरफ्तारी पर कानपुर एनकाउंटर में घायल बुलंदशहर के सिपाही ने कहा कि गैंगेस्‍टर विकास दुबे को भी सजा वैसी ही सजा मिलनी चाहिए!

By Prem BhattEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 10:15 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 10:15 PM (IST)
Kanpur Encounter में घायल सिपाही ने कहा- 'जैसे पुलिसकर्मियों को मारा, वैसे ही विकास दुबे को मिले सजा'
Kanpur Encounter में घायल सिपाही ने कहा- 'जैसे पुलिसकर्मियों को मारा, वैसे ही विकास दुबे को मिले सजा'

बुलंदशहर, जेएनएन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में जिस नाटकीय ढंग से आठ पुलिसकर्मियों के हत्यारोपित विकास दुबे ने अपनी गिरफ्तारी दी है। उस पर बुलंदशहर के बहादुर सिपाही जो कानपुर में उस घटना के दौरान मौजूद था, उस घायल सिपाही का दर्द छलक गया और वे इस बात पर टिप्‍पणी करने से अपने आप को नहीं रोक पाएं। उन्होंने कहा कि विकास दुबे (Vikas Dubey Arrested)को वैसी ही सजा मिलनी चाहिए थी। जिस तरह उसने आठ पुलिसकर्मियों को मारा है। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि अब आरोपित गिरफ्तार हो ही गया है तो उससे ठीक से पूछताछ की जाए। उससे पता किया जाए कि मुठभेड़ के दौरान कौन-कौन शूटर उसके साथ थे। किस राजनेता का उसके सिर पर हाथ है। जो उसका इतना हौसला बुलंद था।

loksabha election banner

कानपुर घटना में सिपाही अशोक कुमार हुए थे घायल

डिबाई के मोहल्ला शेखमचिश्ती निवासी अशोक कुमार कश्यप के बेटे सिपाही अजय कुमार कश्यप भी कानपुर मुठभेड़ में दो गोली लगने से घायल हो गए थे। अस्पताल से छुट्टी के बाद लौटे अजय को गुरुवार की सुबह पता चला कि विकास दुबे ने सेटिंग से मध्य प्रदेश पुलिस से मिलकर सरेंडर कर दिया है। जिसके बाद उन्होंने बेहद दुख जताया। गुरुवार को सीओ डिबाई वंदना शर्मा भी सिपाही अजय से मिलने पहुंची। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.