भारत में 10 साल बाद दिखेगा सूर्य ग्रहण
करीब 10 साल पहले देश में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने का मौका दिन के समय मिला था। अब एक बार फिर 26 दिसंबर को को यह मौका मिलने जा रहा है। मेरठ और आस-पास के जिलों के लोगों को सुबह आठ बजे से 11 बजे तक सूर्य ग्रहण देखने का अवसर मिलेगा।
मेरठ, जेएनएन। करीब 10 साल पहले देश में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने का मौका दिन के समय मिला था। अब एक बार फिर 26 दिसंबर को को यह मौका मिलने जा रहा है। मेरठ और आस-पास के जिलों के लोगों को सुबह आठ बजे से 11 बजे तक सूर्य ग्रहण देखने का अवसर मिलेगा। यहां ग्रहण के सूय सूर्य करीब 43.1 फीसद वलयाकार दिखाई देगा। चंद्रमा की परछाई पृथ्वी पर पड़ने की इस खगोलीय घटना को देखने के लिए स्कूली बच्चे, बाल वैज्ञानिक व विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोग अधिक उत्साहित रहते हैं। इसके बाद उत्तर भारत में छह महीने बाद 21 जून को 99 फीसद सूर्य ग्रहण देखने का मौका मिलेगा।
जिला विद्यालय क्लब के जिला समन्वयक व प्रगति विज्ञान संस्थान के संचालक दीपक शर्मा के अनुसार पृथ्वी पर चंद्रमा की परछाई पड़ने का क्रम पूरे वर्ष चलता रहता है लेकिन पृथ्वी पर चंद्र ग्रहण व सूर्य ग्रहण को मिलाकर पांच बार देखा जा सकता है।
ऐसे देख सकते हैं सूर्य ग्रहण
सुबह आठ बजे से 11 बजे के दौरान इस मजेदार खगोलिय घटना को देखने के लिए सूर्य ग्रहण को देखने वाले चश्मे, बाइनाकुलर की परछाई, 25 सेमी के दपर्ण के टुकड़े से अंधेरे वाली दिवार पर प्रोजेक्ट करके, पिन हाल कैमरे से आसानी से देखा जा सकता है। यह जरूर धयान रखे कि नंगी आखों से सीधे कभी भी सूरज को न देखें। आखों की रेटिना प्रभावित हो सकती हैं और आप अंधे भी हो सकते हैं। दीपक शर्मा के अनुसार मेरठ में जहां 43 फीसद ग्रहण दिखेगा वहीं कोयंबटूर में 93.95 फीसद दिखाई देगा। उन्होंने पिछले सप्ताह एनएएस इंटर कॉलेज में शिक्षकों व एनसीसी कैडेट्स को चश्मे से सूर्य को देखने का अभ्यास भी कराया।
यह रहेगा 26 को ग्रहण का समय
सुबह 8:18 बजे : आंशिक ग्रहण शुरू, चंद्रमा सूर्य का किनारा टच करेगा
सुबह 9:31 बजे : अधिकतम ग्रहण, चंद्रमा सूर्य के मध्य के निकट होगा
सुबह 10:57 बजे : आंशिक ग्रहण समाप्त, चंद्रमा सूर्य का किनारा छोड़ेगा।
---
अमित