Move to Jagran APP

मेरठ में जमीनी विवाद में चली गोली, महिला की मौत, कई लोग घायल Meerut News

रोहटा थाना क्षेत्र के थिरोट गांव मे जमीनी विवाद को लेकर गुरूवार को अल सुबह दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें एक पक्ष की महिला को गोली लगने से मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

By Taruna TayalEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 01:50 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 11:43 AM (IST)
मेरठ में जमीनी विवाद में चली गोली, महिला की मौत, कई लोग घायल Meerut News
मेरठ में जमीनी विवाद में चली गोली, महिला की मौत, कई लोग घायल Meerut News

मेरठ, जेएनएन। रोहटा थाना क्षेत्र के थिरोट गांव मे जमीनी विवाद को लेकर गुरूवार को अल सुबह दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें एक पक्ष की महिला को गोली लगने से मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मृतक महिला को पुलिस ने पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया है। मृतका के देवर की ओर से 6 लोगो के नाम से तहरीर दी गई है।

loksabha election banner

यह है मामला

गांव थिरोट में 10 बीघा जमीन को लेकर गांव खिवाई निवासी वहाब व दूसरा गांव थिरोट निवासी इंशाल्लाह के बीच कई साल से विवाद चला आ रहा है इस विवाद को लेकर 2 साल पूर्व भी दोनों पक्षों में संघर्ष के दौरान गोलियां चली थी और कई लोग जेल गए थे। गुरुवार की सुबह 5 :00 बजे खेत मे खड़ी गन्ने की फसल काटने को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद संघर्ष हो गया। जिसमें गोली एक महिला गुलसमा पत्नी हुसैन उम्र 25 वर्ष निवासी थिरोट के सिर में जा लगी और उसकी मौत हो गई। इसके अलावा कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहींं मृतक महिला के देवर जब्बार की ओर से 6 लोगो के नामजद तहरीर दी गई है।

इन्‍होंने बताया

थाना प्रभारी उपेन्द्र सिंह का कहना है कि उक्त जमीन पर पुराना विवाद है। पुराने विवाद को लेकर संघर्ष हुआ है। कोई से भी पक्ष ने पुलिस या प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी। दोनों पक्ष उक्त जमीन पर अपना हक जता रहे है जिसमें बोई गई फसल को अपनी बता रहे है।म्रतक पक्ष की ओर से 6 लोगो के खिलाफ मुकदमा कायम किया जा रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.