पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे गोकश के पैर में लगी गोली Meerut News
गुरुवार दोपहर पुलिस की गोकश से मुठभेड़ हो गई। गोकश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग खड़ा हुआ। जवाबी पुलिस फायरिंग में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
मेरठ, जेएनएन। मवाना थाना क्षेत्र के भोडपुर संपर्क मार्ग पर गुरुवार दोपहर पुलिस की गोकश से मुठभेड़ हो गई। गोकश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग खड़ा हुआ। जवाबी पुलिस फायरिंग में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएससी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
यह है मामला
इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी ने बताया गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे वह पुलिस टीम के साथ गश्त करते हुए आ रहे थे। इसी बीच भोडपुर संपर्क मार्ग पर एक युवक बिना नंबर की बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया। जिसे चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक लेकर भाग खड़ा हुआ। इसी बीच चकरोड पर उसकी बाइक स्लिप हो गई तो वह बाइक वहीं छोड़ पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए गन्ने के खेत में जा घुसा।
पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लगी और वह गिर गया। उसके पास से 20 किलो गोमांस, 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम ताजुद्दीन पुत्र मोहर्रम अली निवासी गांव सठला थाना मवाना बताया। जिसे सीएससी में भर्ती कराया जहां से मेरठ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौके पर सीओ यूएन मिश्रा वह पशु चिकित्सक अशोक कुमार पहुंचे। सीओ यूएन मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए गोकश का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।