Move to Jagran APP

शूटर रवि ने चयन प्रक्रिया पर उठाया सवाल, सीनियर कैटेगरी में चयनित न होने से नाराज

शूटर रवि ने चयन प्रक्रिया पर उठाया सवाल। ऑनलाइन जनसुनवाई में शिकायत कर सीएम, खेल मंत्री और खेल निदेशक को प्रति भेजी।

By Taruna TayalEdited By: Published: Fri, 25 Jan 2019 11:59 AM (IST)Updated: Fri, 25 Jan 2019 11:59 AM (IST)
शूटर रवि ने चयन प्रक्रिया पर उठाया सवाल, सीनियर कैटेगरी में चयनित न होने से नाराज
शूटर रवि ने चयन प्रक्रिया पर उठाया सवाल, सीनियर कैटेगरी में चयनित न होने से नाराज
मेरठ, जेएनएन। प्रदेश सरकार की ओर से खिलाडिय़ों को दिए गए लक्ष्मण पुरस्कार की सूची में चयनित न होने पर अंतरराष्ट्रीय शूटर रवि कुमार ने शिकायत की है। उन्होंने अपनी शिकायत ऑनलाइन जनसुनवाई में करते हुए उसकी प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, खेल मंत्री चेतन चौहान और खेल निदेशक आरपी सिंह को भेजी है। रवि कुमार के अनुसार साल 2014 के एशियन गेम्स व पिछले साल हुए एशियन गेम्स के साथ ही अन्य अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में पदक व प्रतिभागिता के तहत उनके प्वाइंट अन्य शूटर्स की तुलना में अधिक हैं। पदकों को देखा जाए तो भी अलग-अलग प्रतियोगिता में उन्होंने अधिक पदक जीते हैं जिनके प्वाइंट भी अधिक बनते हैं।
डीएम ने भी मांगा जवाब
शूटर रवि कुमार की शिकायत पर जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने भी क्षेत्रीय खेल कार्यालय से इस पर जवाब मांगा है। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से डीएम को अवगत कराया गया है कि खिलाडिय़ों को लक्ष्मण व रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार प्रदान करने के लिए गठित प्रदेश स्तरीय समिति ही इनका चुनाव खेलों में प्रदर्शन के आधार पर करती है। क्षेत्रीय खेल कार्यालय का इस चयन प्रक्रिया में कोई योगदान नहीं होता है।
रवि के नाम हैं कई पदक
साल 2012 में शूटिंग की ट्रेनिंग शुरू करने के बाद रवि ने शूटिंग में अब तक 24 से अधिक राष्ट्रीय पदक जीते हैं जबकि 20 अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिताओं में रवि के पांच स्वर्ण पदक भी हैं। रवि अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, वल्र्डकप, वल्र्ड चैंपियनशिप और एशियन गेम्स में पदक जीत चुके हैं। पिछले साल कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स दोनों में उनके पदक हैं।
प्रदर्शन के आधार पर होता है चयन
उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक आरपी सिंह का कहना है कि प्रदेश स्तरीय समिति खिलाडिय़ों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर करती है। जिस साल के लिए अवार्ड दिया जाता है उससे तीन सात पहले तक का प्रदर्शन देखा जाता है। इसके प्वाइंट अधिक होते हैं वहीं चयनित होते हैं। गुरुवार को साल 2017-18 के लिए अवार्ड दिया गया है न कि साल 2018-19 के लिए। यह पुरस्कार खेल दिवस पर 29 अगस्त को ही दिया जाना था लेकिन खिलाडिय़ों के न होने पर पहली बार यूपी दिवस पर दिया गया। पिछले साल हुए एशियन गेम्स के लिए अगले लक्ष्मण व रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार समारोह में खिलाडिय़ों को चयनित किया जाएगा।
यह है खिलाडिय़ों के चयन प्वाइंट का आधार
प्रतियोगिताएं          स्वर्ण   रजत   कांस्य   प्रतिभाग

ओलंपिक गेम्स            60     55      50        25
विश्व चैंपियनशिप        55     50       45       20
विश्व कप
एशियन गेम्स              50     45       40       15
कॉमनवेल्थ गेम्स          50     45       40       15
एशियन चैंपियनशिप      40     35       30       10
कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप
सैफ गेम्स                  15       12       10       05
राष्ट्रीय खेल                 08     07      06      00
राष्ट्रीय सीनियर चैंपियनशिप 07    06      05      00  

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.