वर्षों से फरार उधम सिंह का शूटर गिरफ्तार
किह ेकिह क कक कक कक
By JagranEdited By: Published: Mon, 23 May 2022 02:00 AM (IST)Updated: Mon, 23 May 2022 02:00 AM (IST)
वर्षों से फरार उधम सिंह का शूटर गिरफ्तार
मेरठ, जेएनएन। कई साल से फरार चल रहे उधम सिंह गैंग के शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जनपद के कई थानों में उसके खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर क्राइम शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि गैंगस्टर सुनील उर्फ भगत निवासी करनावल कई साल से फरार चल रहा था। उसकी तलाश में कई टीमें लगी हुई थी। रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वह कुख्यात उधम सिंह गैंग का शूटर है। जरायम की दुनिया में वह लगातार सक्रिय है। उसके खिलाफ सरधना, सरूरपुर, इंचौली समेत कई थानों में एक दर्जन से भी ज्यादा लूट, अपहरण और अन्य धाराओं के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने रविवार शाम बदमाश को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें