दो पक्षों में खूनी संघर्ष के दौरान पथराव और हवाई फायरिंग,सात घायल Meerut News
मेरठ के खरखौदा थानाक्षेत्र के गांव चिंदौड़ी में गुरुवार की रात दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जमकर पथराव और हवाई फायरिंग भी हुई। इस दौरान सात लोग घायल हो गए।
By Ashu SinghEdited By: Published: Fri, 21 Jun 2019 11:43 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2019 11:43 AM (IST)
मेरठ,जेएनएन। खरखौदा थानाक्षेत्र के गांव चिंदौड़ी में बीती रात दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जमकर पथराव और हवाई फायरिंग भी हुई। दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए,जिसमें एक महिला भी शामिल हैं। घायलों का मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
रात में कहासुनी के बाद हुई मारपीट
चिंदौड़ी गांव निवासी फैजाब और शेरदिल में करीब एक वर्ष पुराना झगड़ा चला आ रहा है। कई बार दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी,जिसमें गांव के लोगों ने बीच बचाव करा दिया था। बताया जाता है कि गुरुवार रात को दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों ओर से पथराव हुआ और हवाई फायरिंग की गई,जिससे गांव में भगदड़ मच गई।
इंस्पेक्टर बोले, सख्त कार्रवाई होगी
कंट्रोल रूम की सूचना पर यूपी-100 और खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची और प्रकरण जाना। शेरदिल पक्ष की ओर से शनीफ,बिब्बो पत्नी शनीफ व आसिफ,राशिद और शाहिद पुत्र शनीफ के अलावा फैजाब पक्ष की ओर से दो लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। गांव में रात को पुलिस तैनात कर दी। वहीं इंस्पेक्टर खरखौदा मनीष बिष्ट का कहना है कि दोनों पक्षों में पुरानी विवाद है,जिसमें झगड़ा हुआ। दोनों की ओर से आई तहरीर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें