Move to Jagran APP

Meerut Weather: पांच साल में शुक्रवार को सबसे गर्म रहा सितंबर,जानें-आगे क्‍या होगा हाल

इस बार सितंबर माह में गर्मी सितमगर बनकर उभरी है। शुक्रवार को गर्मी का रिकॉर्ड ही टूट गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश के आसार नहीं हैं।

By Prem BhattEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 08:30 AM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 08:30 AM (IST)
Meerut Weather: पांच साल में शुक्रवार को सबसे गर्म रहा सितंबर,जानें-आगे क्‍या होगा हाल
Meerut Weather: पांच साल में शुक्रवार को सबसे गर्म रहा सितंबर,जानें-आगे क्‍या होगा हाल

मेरठ, [ओम बाजपेयी]। Meerut Weather सितंबर में बारिश न होने से तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान पांच साल में अपने सबसे उच्चतम बिंदु पर पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश के आसार नहीं हैं।

loksabha election banner

136 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए

सितंबर के अंतिम सप्ताह में मानसून की वापसी आरंभ हो जाती है। इस बार मिल रहे संकेतों से मानसून की वापसी अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में होगी। आने वाले दिनों में एनसीआर में मानसून का कोई प्रभाव नहीं है। सितंबर का एक पखवाड़ा से अधिक का समय बीत चुका है। अभी तक शून्य बारिश रिकार्ड हुई है, जबकि सितंबर माह में औसत 136 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए।

37-38 डिग्री सेल्सियस तापमान

इस समय मौसम शुष्क है। वहीं तापमान शनै-शनै बढ़ रहा है। आठ सितंबर से तापमान लगातार 35 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया है। सितंबर में इतनी गर्मी कई वर्ष बाद देखी जा रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। वहीं 2016 से 2020 के बीच यह उच्चतम तापमान है। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम कृषि विज्ञानी डा. एन. सुभाष ने बताया कि आगामी चार-पांच दिन में मौसम में परिवर्तन के आसार नहीं हैं। तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

सितंबर में पिछले वर्षों में उच्चतम तापमान

वर्ष         उच्चतम तापमान

2020       36.7

2019       36.4

2018       35.1

2017       36.4

2016        36.5

2015        36.8


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.