परविंदर को शत्रुघ्न की भूमिका में देखकर हर्षाए मन
दूरदर्शन पर प्रसारित की जा रही अयोध्या की भव्य रामलीला में मंगलवार को शहर के लाल परविंदर सिंह को शत्रुघ्न की भूमिका में देखकर हर कोई उत्साह से भर गया।
मेरठ, जेएनएन। दूरदर्शन पर प्रसारित की जा रही अयोध्या की भव्य रामलीला में मंगलवार को शहर के लाल परविंदर सिंह को शत्रुघ्न की भूमिका में देखकर हर कोई उत्साह से भर गया। भरत और शत्रुघ्न के बीच हुए मार्मिक संवाद ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। परविंदर सिंह के पिता और पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने बताया परविंदर सिंह उनके तीन बेटे में दूसरे नंबर के हैं। मंगलवार को परविंदर पहली बार रामलीला में शत्रुघ्न की भूमिका में नजर आए। जिसमें उनके साथ भरत की भूमिका निभा रहे गोरखपुर के लोकसभा सदस्य व अभिनेता रवि किशन के साथ मंच साझा किया। मुखिया गुर्जर ने बताया वह 14 अक्तूबर को दिल्ली के अन्य कलाकारों के साथ अयोध्या के लिए प्रस्थान किया था। उन्होंने बताया 23 को वह भी कुंभकरण की भूमिका में नजर आएंगे। बुधवार को वह भी अयोध्या के लिए रवाना होंगे।